मुरादाबाद में रातभर गुल रही कई इलाकों की बिजली:दौलत बाग उपकेंद्र में फॉल्ट से बाधित हुई सप्लाई, सुबह चार बजे तक बंद रही सप्लाई

मुरादाबाद में रातभर गुल रही कई इलाकों की बिजली:दौलत बाग उपकेंद्र में फॉल्ट से बाधित हुई सप्लाई, सुबह चार बजे तक बंद रही सप्लाई

मुरादाबाद में दौलत बाग़ बिजली उपकेंद्र से जुड़े कई मोहल्लों में शनिवार देर रात अचानक बिजली गुल हो जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात करीब 10 : 00 बजे बत्ती गुल हो गई और पूरी रात सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह 4 बजे तक भी बिजली नहीं आई, जिससे घरों में अंधेरा और बेचैनी का माहौल बना रहा।
बिजली कटौती का असर दौलत बाग़, लाल बाग़, दीवान बाजार, झब्बू का नाला, अंडे वालान, चौकी हसन खान, नई सड़क, तहसील स्कूल और मोहल्ला मछली बाजार समेत कई इलाकों में देखने को मिला। घरों के इनवर्टर जवाब दे गए, मोबाइल फोन बंद हो गए और पानी की मोटर न चल पाने से लोगों को पानी की किल्लत तक झेलनी पड़ी।
इलाके के लोगों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली चले जाने से मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, बुजुर्गों और मरीजों को दिक्कत उठानी पड़ती है। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन देर रात तक राहत नहीं मिल सकी।
विद्युत विभाग के (जूनियर इंजीनियर) अजय शर्मा ने बताया कि दौलत बाग़ उपकेंद्र की 33/11 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आई है। कर्मचारी मौके पर काम कर रहे हैं और फॉल्ट चेक किया जा रहा है। फॉल्ट मिलते ही बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
फिलहाल देर रात तक लोग बिजली सप्लाई शुरू न होने से खासा नाराज़ दिखाई दिए और बिजली आने के इंतेज़ार में रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *