महादेव काे दूल्हा रूप देख रहे भक्त:त्रिपोलिया मंदिर में काशी से आई पोशाक, फूल भी कई राज्यों से मंगाए, रात को पार्वती- शिव वर महोत्सव

महादेव काे दूल्हा रूप देख रहे भक्त:त्रिपोलिया मंदिर में काशी से आई पोशाक, फूल भी कई राज्यों से मंगाए, रात को पार्वती- शिव वर महोत्सव

महाशिवरात्रित पर अलवर के त्रिपोलिया महादेव मंदिर में शिवजी दूल्हे के रूप में हैं। जिनके लिए काशी से पोशाक आई है। कई राज्यों से फूलों की माला बनी है। सजधजकर महावेदव मंदिर में विराजमान हैं। सुबह 5 बजे से भक्तों की लाइन लगी है। यहां पंचामृत का अभिषेक किया गया। भक्त भी सुबह से एक-एक करके मंदिर में भोले बाबा के दर्शन कर रहे हैं। त्रिपोलेश्वर शिव शक्ति सेवा समिति के तत्वावधान में श्री त्रिपोलिया महादेव मंदिर में 11 दिवसीय कार्यक्रम के तहत शाम को भगवान शिव पार्वती का वरमाला महोत्सव होगा। मंदिर को विशेष आकर्षण स्वरूप में सजाया जाएगा। भगवान शंकर की पूजा में सर्वप्रथम जलाभिषेक व दुग्ध अभिषेक कर चंदन लगाकर बिल्वपत्र, धतूरा, पुष्प, ऋतु, फल फूल इत्यादि चढ़ाए गए। शाम को संगीत मय महा आरती होगी।
मां पार्वती को दुल्हन के रूप में श्रृंगार कर पालकी में विराजमान कर रात्रि 8:00 बजे मथुराधीश मंदिर से मां पार्वती की झांकी त्रिपोलिया महादेव मंदिर की ओर रवाना होगी। सवारी के दौरान महिला भक्त विशेष रूप से मंगल गीत गाती हुई चलेगी। रात्रि 9:15 बजे मां पार्वती भोलेनाथ की वरमाला महोत्सव का कार्यक्रम होगा। उसके बाद महाआरती होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *