गोला गोकर्णनाथ में लाखों श्रद्धालु, प्रशासन अलर्ट:महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोला गोकर्णनाथ में लाखों श्रद्धालु, प्रशासन अलर्ट:महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद लखीमपुर खीरी के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिले भर के मंदिरों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष गूंजते रहे। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ धाम में सर्वाधिक भीड़ देखी गई, जहां दूर-दराज से आए श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में खड़े थे। गोला गोकर्णनाथ के अतिरिक्त, टेढ़ेनाथ मंदिर, जंगलीनाथ मंदिर, लिलौटीनाथ मंदिर और ओयल मेंढक मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी थीं। श्रद्धालु बेलपत्र, दूध, गंगाजल और फूल चढ़ाकर भगवान शिव का अभिषेक कर रहे थे। देखें, 3 तस्वीरें… लाखों श्रद्धालुओं के गोला गोकर्णनाथ पहुंचने के कारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शहर में यातायात डायवर्जन लागू किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गईं। प्रमुख चौराहों और मंदिर परिसरों के आसपास बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया गया। बाबा लिलौटीनाथ धाम सहित अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं का सैलाब देखा गया। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर रहे थे। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर निरंतर निगरानी रखी गई, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *