भागलपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। शहर के शिव शक्ति मंदिर, बूढ़ानाथ मंदिर और भूतनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। भूतनाथ और सुल्तानगंज के अजगैवीनाथ मंदिर में करीब 1 किलोमीटर तक लंबी लाइन है। अजगैवीनाथ मंदिर में 1 लाख और भूतनाथ-बूढ़ानाथ मंदिर में 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने अब तक जलाभिषेक किया है। फूल-मालाओं से विशेष सजावट मंदिरों को रंग-रोहन और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह तक फूल-मालाओं से विशेष सजावट की गई है। श्रद्धालु बेलपत्र, दूध, धतूरा, फल-फूल और गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर रातभर जागरण और पूजा का संकल्प लिया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मंदिरों के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, जो कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को दर्शन करवा रहे हैं। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं। शहर के भूतनाथ मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। यहां श्रद्धालु लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। प्रशासन ने यहां अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की है। जीवन में सुख-समृद्धि की कामना बूढ़ानाथ मंदिर और शिव शक्ति मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कई परिवार अपने बच्चों के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं का कहना है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। महाशिवरात्रि को लेकर भागलपुर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। देर रात तक मंदिरों में विशेष पूजा, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन जारी रहने की संभावना है। प्रशासन और मंदिर समिति मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन संपन्न कराने में जुटे हुए हैं। भागलपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। शहर के शिव शक्ति मंदिर, बूढ़ानाथ मंदिर और भूतनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। भूतनाथ और सुल्तानगंज के अजगैवीनाथ मंदिर में करीब 1 किलोमीटर तक लंबी लाइन है। अजगैवीनाथ मंदिर में 1 लाख और भूतनाथ-बूढ़ानाथ मंदिर में 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने अब तक जलाभिषेक किया है। फूल-मालाओं से विशेष सजावट मंदिरों को रंग-रोहन और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह तक फूल-मालाओं से विशेष सजावट की गई है। श्रद्धालु बेलपत्र, दूध, धतूरा, फल-फूल और गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर रातभर जागरण और पूजा का संकल्प लिया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मंदिरों के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, जो कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को दर्शन करवा रहे हैं। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं। शहर के भूतनाथ मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। यहां श्रद्धालु लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। प्रशासन ने यहां अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की है। जीवन में सुख-समृद्धि की कामना बूढ़ानाथ मंदिर और शिव शक्ति मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कई परिवार अपने बच्चों के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं का कहना है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। महाशिवरात्रि को लेकर भागलपुर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। देर रात तक मंदिरों में विशेष पूजा, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन जारी रहने की संभावना है। प्रशासन और मंदिर समिति मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन संपन्न कराने में जुटे हुए हैं।


