थानेश्वर स्थान मंदिर में 25 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक:समस्तीपुर के विद्यापति धाम में 1 किलोमीटर तक लंबी लाइन, भोले बाबा का विशेष श्रृंगार

थानेश्वर स्थान मंदिर में 25 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक:समस्तीपुर के विद्यापति धाम में 1 किलोमीटर तक लंबी लाइन, भोले बाबा का विशेष श्रृंगार

समस्तीपुर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। शिव मंदिर परिसर ओम नमः शिवाय के गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु सिमरिया घाट, झमटिया घाट और चमथा घाट से पवित्र जल भर कर महादेव पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करने में लगे हैं। सुबह से ही शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर और विद्यापति धाम में लोगों की लंबी लाइन जलाभिषेक के लिए लगी हुई है। दोनों मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। करीब 1 किलोमीटर तक लाइन लगी है। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीम अलर्ट मोड में हैं। 3 लाख भक्तों के आने की संभावना भक्तों ने जलाभिषेक और पूजा-पाठ कर सुख-शांति के लिए मन्नतें मांगी। शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में सुबह सात बजे तक 25 हजार से अधिक लोगों ने जलाभिषेक कर लिया है। शाम तक तीन से चार लाख तक भक्तों के आने की संभावना है। विशेष श्रृंगार पूजा, श्रद्धालुओं की भीड़ विद्यापति धाम मंदिर में शनिवार देर शाम भोले बाबा का विशेष श्रृंगार किया। आस्थावान भक्तों ने भांग, धतूरा, बेलपत्र, मधु, मखाना, फूल, फल, दूध, दही, घी, मक्खन आदि अर्पित कर उगना महादेव की विशेष श्रृंगार पूजा की। मोरवा प्रखंड स्थित एक ही छत के नीचे मात्र गज भर की दूरी पर स्वंयभू शिवलिंग और मुस्लिम भक्त खुदनी बीबी के मजार पर हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्तों ने स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और खुदनी बीबी के मजार पर पुष्प अर्पित किया। उधर, शहर के अन्य शिवालयों में सुबह से ही लोग जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। गाजे-बाजे के साथ निकलेगी शिव बारात गाजे-बाजे के साथ शाम में शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर से शिव की बाराज निकली जाएगी, जिसमें स्थानीय कलाकार भूत, पिशाच, राक्षस आदि का वेष बनाकर जगह जगह शिव तांडव की प्रस्तुति किया। बारात में नारद, ब्रह्मा, विष्णु, हनुमान आदि देवताओं की झांकियां भी शामिल होगी। समस्तीपुर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। शिव मंदिर परिसर ओम नमः शिवाय के गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु सिमरिया घाट, झमटिया घाट और चमथा घाट से पवित्र जल भर कर महादेव पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करने में लगे हैं। सुबह से ही शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर और विद्यापति धाम में लोगों की लंबी लाइन जलाभिषेक के लिए लगी हुई है। दोनों मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। करीब 1 किलोमीटर तक लाइन लगी है। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीम अलर्ट मोड में हैं। 3 लाख भक्तों के आने की संभावना भक्तों ने जलाभिषेक और पूजा-पाठ कर सुख-शांति के लिए मन्नतें मांगी। शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में सुबह सात बजे तक 25 हजार से अधिक लोगों ने जलाभिषेक कर लिया है। शाम तक तीन से चार लाख तक भक्तों के आने की संभावना है। विशेष श्रृंगार पूजा, श्रद्धालुओं की भीड़ विद्यापति धाम मंदिर में शनिवार देर शाम भोले बाबा का विशेष श्रृंगार किया। आस्थावान भक्तों ने भांग, धतूरा, बेलपत्र, मधु, मखाना, फूल, फल, दूध, दही, घी, मक्खन आदि अर्पित कर उगना महादेव की विशेष श्रृंगार पूजा की। मोरवा प्रखंड स्थित एक ही छत के नीचे मात्र गज भर की दूरी पर स्वंयभू शिवलिंग और मुस्लिम भक्त खुदनी बीबी के मजार पर हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्तों ने स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और खुदनी बीबी के मजार पर पुष्प अर्पित किया। उधर, शहर के अन्य शिवालयों में सुबह से ही लोग जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। गाजे-बाजे के साथ निकलेगी शिव बारात गाजे-बाजे के साथ शाम में शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर से शिव की बाराज निकली जाएगी, जिसमें स्थानीय कलाकार भूत, पिशाच, राक्षस आदि का वेष बनाकर जगह जगह शिव तांडव की प्रस्तुति किया। बारात में नारद, ब्रह्मा, विष्णु, हनुमान आदि देवताओं की झांकियां भी शामिल होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *