बिहार में बीते कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यही कारण है कि धीरे-धीरे ठंड का असर खत्म होने लगा है। फिलहाल सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम गर्म हो रहा। फिलहाल राज्य के किसी भी जिले के लिए बारिश, कड़ाके की ठंड और कोहरे को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी तक बिहार में ठंड पूरी तरह से खत्म हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जरूर हो सकता है, लेकिन ठंड के दोबारा बढ़ने की संभावना बेहद कम है। फरवरी के आखिरी सप्ताह में गर्मी बढ़ेगी मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। किसी बड़े मौसम बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं। हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हालांकि इस सिस्टम का असर बिहार के मौसम पर बहुत ज्यादा पड़ने की संभावना नहीं है। इसका मतलब है कि राज्य में मौसम सामान्य बना रह सकता है। दोबार ठंड बढ़ने की संभावना न के बराबर है। पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा, बादल नहीं रहेंगे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी के आखिरी सप्ताह तक गर्मी बढ़ेगी। बिहार में बीते कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यही कारण है कि धीरे-धीरे ठंड का असर खत्म होने लगा है। फिलहाल सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम गर्म हो रहा। फिलहाल राज्य के किसी भी जिले के लिए बारिश, कड़ाके की ठंड और कोहरे को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी तक बिहार में ठंड पूरी तरह से खत्म हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जरूर हो सकता है, लेकिन ठंड के दोबारा बढ़ने की संभावना बेहद कम है। फरवरी के आखिरी सप्ताह में गर्मी बढ़ेगी मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। किसी बड़े मौसम बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं। हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हालांकि इस सिस्टम का असर बिहार के मौसम पर बहुत ज्यादा पड़ने की संभावना नहीं है। इसका मतलब है कि राज्य में मौसम सामान्य बना रह सकता है। दोबार ठंड बढ़ने की संभावना न के बराबर है। पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा, बादल नहीं रहेंगे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी के आखिरी सप्ताह तक गर्मी बढ़ेगी।


