जयपुर के जगतपुरा में अंधेरा,कचरा,खुले चैंबरों से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद बनी सड़क, वार्डों में हुई सफाई

जयपुर के जगतपुरा में अंधेरा,कचरा,खुले चैंबरों से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद बनी सड़क, वार्डों में हुई सफाई

जयपुर में चल रहे भास्कर समाधान अभियान के तहत नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में जगतपुरा, जयपुर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, कचरा और सीवरेज से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हालांकि, शिकायत प्रकाशित होने के बाद कुछ मामलों में नगर निगम और संबंधित विभागों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। शाम होते ही छा जाता है अंधेरा जगतपुरा निवासी अर्पित रावल ने बताया कि उनके इलाके में स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था नहीं है। शाम ढलते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। खाली प्लॉट बना कचरा डंपिंग पॉइंट बंशीपुर धर्माराम ने शिकायत में बताया कि उनके क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में लगातार कचरा डाला जा रहा है। अब वहां कचरे का बड़ा ढेर जमा हो गया है, जिससे बदबू फैल रही है और आसपास रहने वाले लोगों में बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। न्यू लोहा मंडी रोड पर गंदगी से संकरी हुई सड़क गायत्री नगर निवासी अनिल ने बताया कि न्यू लोहा मंडी रोड पर जगह-जगह कचरा और मिट्टी के ढेर पड़े हुए हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है और लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुला गटर चैम्बर बना हादसे का खतरा मायापुरी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में नाले का चैम्बर खुला पड़ा है। इससे गंदगी फैल रही है और बदबू से लोग परेशान हैं। साथ ही खुले चैम्बर के कारण हादसे की आशंका भी बनी हुई है। 12 साल बाद बनी विवेक विहार की सड़क, लोगों को मिली राहत वार्ड नंबर 112 स्थित विवेक विहार में पिछले 12 वर्षों से सड़क निर्माण नहीं हुआ था। क्षेत्रवासी प्रिंस वर्गीज ने यह समस्या भास्कर समाधान के माध्यम से उठाई। शिकायत प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर निरीक्षण किया और सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया। अब सड़क बनकर तैयार हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। वैशाली नगर में शिकायत के बाद तुरंत हुई सफाई वैशाली नगर, जयपुर के डिफेंस स्कूल के पास लंबे समय से कचरे के ढेर लगे हुए थे। स्थानीय निवासी सतीश अग्रवाल ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर कचरा हटाया और पूरे क्षेत्र की सफाई करवाई। ओम थानवी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ डिफेंस स्कूल के पास कचरे की समस्या सामने आने के बाद संबंधित अधिकारी ओम थानवी ने तुरंत सफाई टीम को मौके पर भेजा। टीम ने पूरे क्षेत्र की सफाई कर कचरा हटाया। त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को गंदगी से राहत मिली। भास्कर समाधान अभियान के माध्यम से शहर की मूलभूत समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं और संबंधित विभागों द्वारा उन पर कार्रवाई भी की जा रही है। इससे लोगों को राहत मिलने के साथ-साथ प्रशासनिक जवाबदेही भी सुनिश्चित हो रही है। पब्लिक की आवाज बन रहा भास्कर समाधान ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में जनता की आवाज रंग लाई:सीवर, पार्क और बिजली पोल समस्याओं पर कार्रवाई तेज, आवारा कुत्तों से भी मिली राहत 2.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:सफाई से सीवर तक कार्रवाई तेज, शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच रहे अधिकारी 3.भास्कर समाधान’ सेगमेंट बना जनता की आवाज:प्रोब्ल्म्स पोस्ट करने पर अधिकारी ले रहे एक्शन, इंद्रा कॉलोनी में टूटा सीवर कवर बदला; पब्लिक के स्टार बने मनोज मुदगल 4.जनता की आवाज पर फेरोकवर लगे, सीवर लाइन हुई साफ:जयपुर में भास्कर समाधान का दिखा असर, यूजर ने पोस्ट कर बताया-हो गया समाधान 5.पार्कों में गंदगी, आवारा पशु और बदहाल सड़कें बनी परेशानी:भास्कर के सिविक इश्यू पर आई शिकायत, तुरंत मिला समाधान 6.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का दिखा असर:जनता की आवाज से साफ हो रही गंदगी, सीवर और टूटी सड़कों की रोजाना मिल रही शिकायतें 7.जयपुर में सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर कचरे के ढेर:भास्कर एप पर जनता की आवाज से समस्याएं हो रही सॉल्व, प्रशासन ले रहा एक्शन 8.जयपुर में बंद रोड लाइटें बनी बड़ी समस्या:भास्कर समाधान सेगमेंट में शहरवासी बता रहे आए दिन की परेशानी, पोस्ट करने के बाद मिल रही राहत 9.पिंकसिटी में झुके लाइट पोल, सडकों पर कीचड़ जमा:जनता की आवाज से ठीक हुई सोडाला की पाइपलाइन, अब सुचारु होगी जलापूर्ति 10.जयपुर में रोड बना कचरा घर,सड़क पर सीवर का पानी:गढ़ गणेश मंदिर पर हुई सफाई, भास्कर समाधान से अफसर बन रहे ‘पब्लिक के स्टार’

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *