सऊदी की करेंसी का लालच देकर 1.50 लाख की ठगी:पूर्णिया में रियाल की जगह साबुन और कागज का बंडल थमाया, शातिर जालसाज गिरफ्तार

सऊदी की करेंसी का लालच देकर 1.50 लाख की ठगी:पूर्णिया में रियाल की जगह साबुन और कागज का बंडल थमाया, शातिर जालसाज गिरफ्तार

पूर्णिया में सऊदी अरब की करेंसी सस्ते दाम पर देने का लालच देकर डेढ़ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने महज 1.50 लाख में सवा 6 लाख की वैल्यू वाले रियाल देने की बात कहकर साबुन और कागज का बंडल थमा दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई, जिसके बाद शातिर ठग पकड़ा गया। पुलिस ने जालसाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद फिरदौस(32) के तौर पर हुई है। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है। पिछले कुछ महीनों से पूर्णिया में रहकर लोगों को निशाना बना रहा था।
रियाल की जगह कागज का बंडल थमाया के. नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि मेडिकल शॉप संचालक इस्माइल आलम की ओर से ठगी से जुड़ा आवेदन मिला था। पीड़ित ने बताया था कि 2 फरवरी को काझा चौक पर चाय दुकान पर उनकी मुलाकात फिरदौस से हुई। आरोपी ने कहा कि उसके पास सऊदी अरब की करेंसी रियाल है। वो उसे सस्ते दाम में बेचना चाहता है। बातों-बातों में सौदा तय हुआ कि डेढ़ लाख रुपए देने पर वो करीब सवा छह लाख रुपए के रियाल देगा। 10 फरवरी को काझा चौक पर इस्माइल ने उसे 1.5 लाख रुपए दे दिए। बदले में आरोपी ने एक कागज का बंडल थमाया और कहा कि इसमें रियाल हैं, जल्दी यहां से निकल जाइए। डर और जल्दबाजी में इस्माइल ने बंडल खोलकर देखना भूल गया। घर जाने पर जब उसने बंडल खोला तो उसमें रियाल की जगह साबुन की टिकिया और सादे कागज मिले। अपने साथ ठगी होने का एहसास होते ही इस्माइल ने आरोपी की तलाश शुरू की। 13 फरवरी को सूचना मिली कि ठग मीरगंज के एक गांव में छिपा है। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़कर मीरगंज थाना ले जाया गया। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि लाइन बाजार में किराए के मकान में रह रहा था और साइकिल से कपड़ा बेचने का काम करता था। इसी बहाने वो लोगों से जान-पहचान बढ़ाकर उन्हें ठगी का शिकार बनाता था। फरार साथी की तलाश जारी के.नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक गिरोह के साथ मिलकर ठगी करता है। उसका एक साथी नानू ठगी की रकम लेकर फरार हो गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पूर्णिया में सऊदी अरब की करेंसी सस्ते दाम पर देने का लालच देकर डेढ़ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने महज 1.50 लाख में सवा 6 लाख की वैल्यू वाले रियाल देने की बात कहकर साबुन और कागज का बंडल थमा दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई, जिसके बाद शातिर ठग पकड़ा गया। पुलिस ने जालसाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद फिरदौस(32) के तौर पर हुई है। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है। पिछले कुछ महीनों से पूर्णिया में रहकर लोगों को निशाना बना रहा था।
रियाल की जगह कागज का बंडल थमाया के. नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि मेडिकल शॉप संचालक इस्माइल आलम की ओर से ठगी से जुड़ा आवेदन मिला था। पीड़ित ने बताया था कि 2 फरवरी को काझा चौक पर चाय दुकान पर उनकी मुलाकात फिरदौस से हुई। आरोपी ने कहा कि उसके पास सऊदी अरब की करेंसी रियाल है। वो उसे सस्ते दाम में बेचना चाहता है। बातों-बातों में सौदा तय हुआ कि डेढ़ लाख रुपए देने पर वो करीब सवा छह लाख रुपए के रियाल देगा। 10 फरवरी को काझा चौक पर इस्माइल ने उसे 1.5 लाख रुपए दे दिए। बदले में आरोपी ने एक कागज का बंडल थमाया और कहा कि इसमें रियाल हैं, जल्दी यहां से निकल जाइए। डर और जल्दबाजी में इस्माइल ने बंडल खोलकर देखना भूल गया। घर जाने पर जब उसने बंडल खोला तो उसमें रियाल की जगह साबुन की टिकिया और सादे कागज मिले। अपने साथ ठगी होने का एहसास होते ही इस्माइल ने आरोपी की तलाश शुरू की। 13 फरवरी को सूचना मिली कि ठग मीरगंज के एक गांव में छिपा है। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़कर मीरगंज थाना ले जाया गया। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि लाइन बाजार में किराए के मकान में रह रहा था और साइकिल से कपड़ा बेचने का काम करता था। इसी बहाने वो लोगों से जान-पहचान बढ़ाकर उन्हें ठगी का शिकार बनाता था। फरार साथी की तलाश जारी के.नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक गिरोह के साथ मिलकर ठगी करता है। उसका एक साथी नानू ठगी की रकम लेकर फरार हो गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *