किशनगंज एसपी ने सिपाही प्रशिक्षण का लिया जायजा:207 प्रशिक्षुओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ, 6 महिने से चल रही ट्रेनिंग

किशनगंज एसपी ने सिपाही प्रशिक्षण का लिया जायजा:207 प्रशिक्षुओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ, 6 महिने से चल रही ट्रेनिंग

किशनगंज जिले में चल रहे सिपाही प्रशिक्षण की व्यवस्था का जायजा पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार ने लिया। एसपी संतोष कुमार खगड़ा स्टेडियम स्थित प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे और आवश्यक पड़ताल की। इस दौरान एसपी ने 207 प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अनुशासन का महत्व भी समझाया। एसपी ने नए प्रशिक्षुओं से बारी-बारी से पुलिसिंग के बारे में जानकारी ली। 6 महिने से दिया जा रहा प्रशिक्षण एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों से कहा कि पिछले छह माह से उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान साझा की गई बातों को अब पोस्टिंग के दौरान भी दिखाना होगा। उन्होंने जोर दिया कि बेहतर प्रशिक्षण लेकर ही पुलिस के कार्यों को समझा जा सकता है। एसपी ने प्रशिक्षुओं को बताया कि पुलिस में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है और यह बेहतर पुलिसिंग के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान करवाया जाने वाला परेड न केवल अनुशासन सिखाता है, बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में भी मदद करता है। इस निरीक्षण के दौरान एसपी ने मेस (भोजनशाला) का भी जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। किशनगंज जिले में चल रहे सिपाही प्रशिक्षण की व्यवस्था का जायजा पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार ने लिया। एसपी संतोष कुमार खगड़ा स्टेडियम स्थित प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे और आवश्यक पड़ताल की। इस दौरान एसपी ने 207 प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अनुशासन का महत्व भी समझाया। एसपी ने नए प्रशिक्षुओं से बारी-बारी से पुलिसिंग के बारे में जानकारी ली। 6 महिने से दिया जा रहा प्रशिक्षण एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों से कहा कि पिछले छह माह से उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान साझा की गई बातों को अब पोस्टिंग के दौरान भी दिखाना होगा। उन्होंने जोर दिया कि बेहतर प्रशिक्षण लेकर ही पुलिस के कार्यों को समझा जा सकता है। एसपी ने प्रशिक्षुओं को बताया कि पुलिस में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है और यह बेहतर पुलिसिंग के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान करवाया जाने वाला परेड न केवल अनुशासन सिखाता है, बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में भी मदद करता है। इस निरीक्षण के दौरान एसपी ने मेस (भोजनशाला) का भी जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *