गोरखपुर में गर्मी की शुरुआत:2 डिग्री बढ़ा तापमान, दिन में तेज धूप से गर्माहट महसूस कर रहे लोग

गोरखपुर के मौसम में अब बहुत ज्यादा सुधार देखा जा रहा है। दिन में धूप खिलने से गर्माहट महसूस हो रही। हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंड जरूर पड़ रही है। रविवार की सुबह मौसम बिल्कुल साफ रहा। हवाओं की रफ्तार भी धीमी रही। जिससे लोगों को काफी हद तक ठंड और गलन से राहत मिली। अधिकतम तापमान 28 डिग्री, न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के अनुसार- आज शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। दिन के समय अच्छी धूप खिलेगी और 18 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और मार्च की शुरुआत तक पारा करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे ठंड का असर काफी हद तक कम हो जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *