बरमेश्वर नाथ मंदिर में एक लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद:रंग-बिरंगी रोशनी-फूलों से सजाया,बक्सर में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा को प्रशासन अलर्ट; लगे जयकारे

बरमेश्वर नाथ मंदिर में एक लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद:रंग-बिरंगी रोशनी-फूलों से सजाया,बक्सर में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा को प्रशासन अलर्ट; लगे जयकारे

बक्सर के प्रसिद्ध बरमेश्वर नाथ मंदिर में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक की उम्मीद है। बक्सर जिला मुख्यालय स्थित रामेश्वरनाथ मंदिर और नाथ बाबा मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सुबह से ही बरमेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था ब्रह्मपुर नगर पंचायत ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया है। पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है और सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। दो मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं—एक मंदिर परिसर के अंदर और दूसरी बाहर मौजूद है। इसके अलावा, आपात स्थिति से निपटने के लिए एक एंबुलेंस भी तैनात है। भीड़ नियंत्रण और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए एक दिन पहले से ही पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराए जा रहे हैं, ताकि सुरक्षित निकासी सुनिश्चित हो सके। एनएच 322 की एक लेन पैदल आने-जाने वालों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। बक्सर के रामरेखा घाट से जल लेकर बरमेश्वर नाथ मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एनएच 322 की एक लेन को सिर्फ पैदल आवागमन के लिए आरक्षित किया गया है। दूसरी लेन से सामान्य वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। दिनभर जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहेगा। प्रशासन भीड़ की स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखेगा। बक्सर के प्रसिद्ध बरमेश्वर नाथ मंदिर में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक की उम्मीद है। बक्सर जिला मुख्यालय स्थित रामेश्वरनाथ मंदिर और नाथ बाबा मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भी भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सुबह से ही बरमेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था ब्रह्मपुर नगर पंचायत ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया है। पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है और सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। दो मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं—एक मंदिर परिसर के अंदर और दूसरी बाहर मौजूद है। इसके अलावा, आपात स्थिति से निपटने के लिए एक एंबुलेंस भी तैनात है। भीड़ नियंत्रण और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए एक दिन पहले से ही पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराए जा रहे हैं, ताकि सुरक्षित निकासी सुनिश्चित हो सके। एनएच 322 की एक लेन पैदल आने-जाने वालों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। बक्सर के रामरेखा घाट से जल लेकर बरमेश्वर नाथ मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एनएच 322 की एक लेन को सिर्फ पैदल आवागमन के लिए आरक्षित किया गया है। दूसरी लेन से सामान्य वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। दिनभर जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहेगा। प्रशासन भीड़ की स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *