पीएम ई-बस सेवा:40 बसों को 9 मीटर बढ़ाने की स्वीकृति

पीएम ई-बस सेवा:40 बसों को 9 मीटर बढ़ाने की स्वीकृति

केंद्र सरकार ने पीएम ई-बस सेवा की 40 शेष बसों को 7 मीटर के स्थान पर 9 मीटर की शहर में चलाने की स्वीकृति दे दी है। अभी ग्वालियर में आवंटित 100 पीएम ई-बस सेवा में 60 बसें 9 मीटर की और 40 बसें 7 मीटर की आवंटित की थीं। शहर की सड़कों को कमेटी ने बस से सर्वे कर रूट तय किए थे। कमेटी ने तय किया था कि 40 बसें भी 9 मीटर की कर दी जाएं। नगर निगम ने प्रदेश शासन को और केंद्र शासन को पिछले साल पत्र भेजा था। उस पर केंद्र सरकार ने मोहर लगा दी है। निगम आयुक्त ने पिछले साल निदेशक (शहरी परिवहन) आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय दिल्ली को पत्र भेजा था। उसमें 40 ई-बस को 7 मीटर के स्थान पर 9 मीटर पर करने का लिखा था। इसके लिए संयुक्त दल ने निरीक्षण में पाया था कि शहर की भौगोलिक संरचना के अनुरूप 9 मीटर मिडी बसें संचालित की जा सकती है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के शहरों को पीएम ई बस देने का तय किया था। इसमें ग्वालियर के खाते में 100 बसें आई थीं। 60 बसों का टेंडर ग्रीन सेल मोबिलिटी कंपनी को दे दिया गया है। उक्त कंपनी के अधिकारी बसों को देने के संबंध में जल्दी ही चर्चा करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *