पुलिस अधिकारी कर्मचारी तैनात

आगर मालवा | महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर परिसर में पुलिस बल की विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए व्यापक रणनीति तैयार की गई है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्कता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर, प्रवेश-निकास मार्गों व संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही श्रद्धालुओं के प्रति मित्रवत व्यवहार और आपात स्थिति से निपटने हेतु राहत दल सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *