आखंड महा यज्ञ में भक्तजनों ने मंत्रोच्चारण के साथ डाली आहुतियां

आखंड महा यज्ञ में भक्तजनों ने मंत्रोच्चारण के साथ डाली आहुतियां

भास्कर न्यूज | लुधियाना महंत प्रवीण चौधरी के सान्धिय में मां बगलामुखी धाम में 243 घंटे के 11 दिवसीय आखंड महायज्ञ के चौथे दिन कंजक पूजन व बेदी पूजन हुआ। सर्वप्रथम सैकड़ों यजमान परिवारों ने पूजन कर कंजक रूप में यज्ञ स्थल पर विराजमान मां भगवती का आशीर्वाद लिया। वहीं बेदी पूजन के उपरांत भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ आखंड यज्ञ में आहुतियां डाली। महंत प्रवीण चौधरी ने कहा सुखी जीवन जीने के लिए धर्म व सेवा की मार्ग ही सरल उपाय है। धर्म ही मानव की पहचान है। भजन गायक सुरिन्द्र जोगिया व प्रतीक कपूर ने अपने मधुर स्वरों से नित पावां दीदार मां तेरी ज्योति दा…, गल्ल पा के मईया दीयां चुनियां…..सहित अन्य भजन प्रस्तुत कर भाव विभोर किया। महिला संकीर्तन मंडल ने मां बगलामुखी को भोग अर्पित किए। मुख्य सेवादार मनप्रीत छतवाल ने महंत प्रवीण चौधरी के सान्धिय में आयोजित आखंड यज्ञ का वर्णन करते हुए कहा यज्ञ भारतीय संस्कृति की पहचान है। सेवक नवनजोत छतवाल, कर्ण शांडिल्या, सुनील महाजन, रमन घई, जतिन्द्र सूद, मोहित सूद, प्रशोतम चौधरी, राणा रणजीत सिंह, सुधीर महाजन, गौरव कालिया, जतिन सूद, संदीप सूद, सुनील हांडा, नरिंदर सिंगला, इकबाल सिंह आदि ने श्रद्धालुओं के विश्राम सहित खाने पीने की व्यवस्था में विशेष तौर पर सहयोग किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *