घर में दो बार चोरी, कैमरे में कैद आरोपी

टीकमगढ़ |शहर के साई मंदिर के पास रहने वाले सुरेंद्र चढ़ार के मकान में दो बार चोरी करने का प्रयास किया गया। मकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया। इससे पहले भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस बार घर में घुसकर नकदी चुरा कर भाग गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया। टीकमगढ़ | शहर के प्रमुख चौराहों पर औचक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मानक ध्वनि सीमा से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले साइलेंसर पाए जाने पर संबंधित चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में ऐसे संशोधित साइलेंसर का उपयोग न करने की कड़ी हिदायत दी गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *