100 से अधिक गांवों में जनसंवाद

निवाड़ी | अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के बैनर तले जिले में 12 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक जन अधिकार न्याय यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोहित यादव कर रहे हैं। यह अभियान प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 6 बजे तक संचालित होगा, जिसके तहत 100 से अधिक गांवों में जनसंवाद, चौपाल और समस्याओं का संकलन किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनना, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा युवाओं, किसानों और महिलाओं से जुड़े अधिकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। जिला अध्यक्ष रोहित यादव ने बताया कि यह यात्रा गांव-गांव जाकर जनता की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास है और युवा कांग्रेस हक व न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *