जीर्णोद्धार के नाम पर 6 माह से बंद इंडोर स्टेडियम खुला

जीर्णोद्धार के नाम पर पिछले छह महीने से बंद श्री कृष्ण इंडोर स्टेडियम शनिवार को खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया। जिसके साथ ही खिलाड़ी भी बैडमिंटन कोर्ट पर दिखे। दरअसल दैनिक भास्कर ने शनिवार को खबर प्रकाशित कर बताया कि कैसे जिला परिषद गांव 27 योजनाओं के 3.5 करोड़ शहर के स्टेडियम के जीर्णोद्धार पर खर्च कर दिए। वो वैसे स्टेडियम जो विद्युत विभाग की जमीन पर पहले से ही बना हुआ था। खबर में यह भी बताया कि विभागीय पेंच व बिना टेंडर के राशि खर्च करने के कारण स्टेडियम बंद पड़ा हुआ था। खबर छपने के बाद इसका असर हुआ और स्टेडियम का गेट भी खुला और बैडमिंटन खिलाड़ियों के फिर से खेलने का मौका मिला। जीर्णोद्धार के बात तैयार इंडोर स्टेडियम राष्ट्रीय स्तर का है। पूरी तरह के अत्याधुनिक सुविधा से युक्त स्टेडियम में प्रवेश करते ही किसी बड़े शहर या मैट्रो सिटी के स्टेडियम जैसा महसूस होता है। लोहियानगर स्थित सर्किट हाउस के ठीक सामने बना श्रीकृष्ण इंडोर स्टेडियम अब नए रुप में सामने आया है। स्टेडियम में तीन वुडन कोर्ट पर मैट लगा हुआ है। जीर्णोद्धार के नाम पर पिछले छह महीने से बंद श्री कृष्ण इंडोर स्टेडियम शनिवार को खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया। जिसके साथ ही खिलाड़ी भी बैडमिंटन कोर्ट पर दिखे। दरअसल दैनिक भास्कर ने शनिवार को खबर प्रकाशित कर बताया कि कैसे जिला परिषद गांव 27 योजनाओं के 3.5 करोड़ शहर के स्टेडियम के जीर्णोद्धार पर खर्च कर दिए। वो वैसे स्टेडियम जो विद्युत विभाग की जमीन पर पहले से ही बना हुआ था। खबर में यह भी बताया कि विभागीय पेंच व बिना टेंडर के राशि खर्च करने के कारण स्टेडियम बंद पड़ा हुआ था। खबर छपने के बाद इसका असर हुआ और स्टेडियम का गेट भी खुला और बैडमिंटन खिलाड़ियों के फिर से खेलने का मौका मिला। जीर्णोद्धार के बात तैयार इंडोर स्टेडियम राष्ट्रीय स्तर का है। पूरी तरह के अत्याधुनिक सुविधा से युक्त स्टेडियम में प्रवेश करते ही किसी बड़े शहर या मैट्रो सिटी के स्टेडियम जैसा महसूस होता है। लोहियानगर स्थित सर्किट हाउस के ठीक सामने बना श्रीकृष्ण इंडोर स्टेडियम अब नए रुप में सामने आया है। स्टेडियम में तीन वुडन कोर्ट पर मैट लगा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *