सूतापट्टी स्थित कार्यालय में वनवासी कल्याण आश्रम की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय जनजातीय संपर्क प्रमुख मणिराम पाल ने कार्यकर्ताओं से जनजातीय क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अराजक और देश विरोधी तत्व समाज को खंडित की साजिश के तहत इन क्षेत्रों में सक्रिय हैं, जिसे विफल करने के लिए संगठन को और मजबूती से काम करना होगा। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष परमेश्वर मुर्मू ने तथा संचालन प्रदेश महामंत्री अजय नारायण सिन्हा ने किया। अध्यक्ष ने धर्मांतरण के मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि जो लोग सनातन धर्म छोड़ अन्य धर्म अपनाते हैं, उन्हें अनुसूचित जाति-जनजाति के लाभ नहीं मिलने चाहिए। इस मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की बात भी कही गई। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर भरतिया और मंत्री आलोक कुमार ने संगठन की गतिविधियों, आय-व्यय और नए सत्र के बजट की जानकारी दी। 6 मार्च को बगहा के सेमरा में आयोजित कार्यक्रम में अधिक भागीदारी की अपील भी की गई। सूतापट्टी स्थित कार्यालय में वनवासी कल्याण आश्रम की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय जनजातीय संपर्क प्रमुख मणिराम पाल ने कार्यकर्ताओं से जनजातीय क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अराजक और देश विरोधी तत्व समाज को खंडित की साजिश के तहत इन क्षेत्रों में सक्रिय हैं, जिसे विफल करने के लिए संगठन को और मजबूती से काम करना होगा। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष परमेश्वर मुर्मू ने तथा संचालन प्रदेश महामंत्री अजय नारायण सिन्हा ने किया। अध्यक्ष ने धर्मांतरण के मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि जो लोग सनातन धर्म छोड़ अन्य धर्म अपनाते हैं, उन्हें अनुसूचित जाति-जनजाति के लाभ नहीं मिलने चाहिए। इस मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की बात भी कही गई। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर भरतिया और मंत्री आलोक कुमार ने संगठन की गतिविधियों, आय-व्यय और नए सत्र के बजट की जानकारी दी। 6 मार्च को बगहा के सेमरा में आयोजित कार्यक्रम में अधिक भागीदारी की अपील भी की गई।


