इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट में नए अस्पताल की स्थापना की मांग में ज्ञापन सौंपा। आकस्मिक चिकित्सा हेतु उच्च स्तरीय चिकित्सालय नहीं है। हृदयाघात, उच्च रक्तचाप व अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित अधिवक्ता व न्यायालय कर्मचारियों के लिए परिसर में स्थित चिकित्सालय में सुविधाएं नहीं हैं। इसलिए एक नये चिकत्सालय की स्थापना की जाय। उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने वालों में मृत्युंजय तिवारी, मोहित यादव, अशोक पांडेय,राम नारायण द्विवेदी, त्रिवेणी शंकर राय, राजेंद्र पांडेय देवेंद्र नारायण पाण्डेय,नीरज द्विवेदी,आदि अधिवक्ता शामिल थे।


