CG Crime: पुलिस ने 21 किलो 378 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक व्यक्ति गांजा लेकर रायगढ़ आ रहा है। ऐसे में पुलिस टीम चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बालसमुंद नाला के पास पहाड़ मंदिर रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की।
इस बीच सफेद रंग की डिजायर कार को रोका गया।वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की से 20 पैकेट गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अजित सिंह (50), निवासी वार्ड क्रमांक 7 चांदमारी स्कूल के पीछे थाना सिटी कोतवाली के रूप में हुई है।
आरोपी ओडिशा के झारसुगुड़ा से गांजा खरीदकर रायगढ़ खपाने ला रहा था। पुलिस ने आरोपी से गांजा, कार व मोबाइल जब्त उसके विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


