लखनऊ के नवयुग पब्लिक स्कूल, आलमबाग में रोबोफेस्ट 2026 का आयोजन किया गया।यह आयोजन ‘विकसित भारत के लिए नवाचार’ थीम पर आधारित था।इस कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय श्रम आयुक्त निशांक पी. चौबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यालय की प्रगतिशील सोच की सराहना करते हुए कहा कि आज के युवा नवप्रवर्तक ही विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे। यह आयोजन विद्यालय के निदेशक हेमंत दयाल और संरक्षिका सुश्री गीता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रधानाचार्या डॉ. अनुप्रिया दयाल ने छात्रों को किताबों से आगे बढ़कर सोचने के लिए प्रोत्साहित किया। अतिथियों ने छात्रों के वैज्ञानिक कौशल की सराहना की इस अवसर पर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के स्कॉलर वरीश प्रताप सिंह, सिटी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या रागिनी गुलाटी, एक्सेलिया से मीनू श्रीवास्तव और सुनील गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्रों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तकनीकी समझ और प्रस्तुतीकरण कौशल की सराहना की। बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी को सराहा। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण उन्नत मिसाइल रडार प्रोजेक्ट था, जिसने आधुनिक रक्षा तकनीक का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कक्षा 1 से ही छात्रों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। नन्हे विद्यार्थियों ने भी आत्मविश्वास के साथ अपने रोबोटिक्स मॉडल प्रस्तुत किए, जो शुरुआती स्तर से ही नवाचार की मजबूत नींव को दर्शाता है। यह तकनीक प्रस्तुतीकरण का बेहतरीन संयोजन प्रत्येक प्रोजेक्ट के साथ क्यूआर कोड जोड़े गए थे, जिन्हें स्कैन करके आगंतुक डिजिटल जानकारी प्राप्त कर सकते थे। यह तकनीक और प्रस्तुतीकरण का एक बेहतरीन संयोजन था। आयोजन की सफलता में शिक्षिकाओं रुखसार और रविशा का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में छात्रों की रचनात्मकता सामने आई।रोबोफेस्ट 2026 विद्यालय के वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ावा देने और तकनीकी रूप से सक्षम भविष्य के नेतृत्वकर्ता तैयार करने के संकल्प का एक सशक्त उदाहरण बना।


