सुपर 8 की रेस से ऑफिशियली बाहर हुई ये टीम, साउथ अफ्रीका का टिकट कन्फर्म, देखें लेटेस्ट अंक तालिका

सुपर 8 की रेस से ऑफिशियली बाहर हुई ये टीम, साउथ अफ्रीका का टिकट कन्फर्म, देखें लेटेस्ट अंक तालिका

T20 World Cup 2026 Updated Points Table: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 22वें मुकाबले में आयरलैंड से हारते ही ओमान की टीम सुपर 8 की दौड़ से बाहर हो गई। इस मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम सिर्फ 139 रन पर ही ढेर हो गई। इसके बाद दिन का दूसरा मुकाबला स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जहां इंग्लैंड ने जीत हासिल कर सुपर 8 में पहुंचने का दावा मजबूत कर लिया। वहीं, दिन के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 का टिकट पक्का कर लिया।

मतलब अब तक टी20 वर्ल्डकप 2026 में खेले गए 24 मुकाबलों में एक टीम सुपर 8 की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो चुकी है, जबकि एक टीम का टिकट कंफर्म हो चुका है। 15 फरवरी को दो और टिकट कंफर्म हो सकते हैं, जिनमें एक वेस्टइंडीज और दूसरी भारत या पाकिस्तान की टीम हो सकती है। इसके अलावा, यूएसए और नामीबिया के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में जो भी टीम हारेगी, वह सुपर 8 की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो जाएगी। वहीं, अगर वेस्टइंडीज की टीम नेपाल को हरा देती है तो वो भी सुपर 8 में पहुंच जाएगी।

ग्रुप A

टीम मैच जीत हार अंक
भारत 2 2 0 4
पाकिस्तान 2 2 0 4
यूएसए 3 1 2 2
नीदरलैंड्स 3 1 2 2
नामीबिया 2 0 2 0

ग्रुप B

टीम मैच जीत हार अंक
श्रीलंका 2 2 0 4
जिम्बाब्वे 2 2 0 4
ऑस्ट्रेलिया 2 1 1 2
आयरलैंड 3 1 2 2
ओमान 3 0 3 0

ग्रुप C

टीम मैच जीत हार अंक
वेस्टइंडीज 2 2 0 4
इंग्लैंड 3 2 1 4
स्कॉटलैंड 3 1 2 2
इटली 2 1 1 2
नेपाल 2 0 2 0

ग्रुप D

टीम मैच जीत हार अंक
साउथ अफ्रिका 3 3 0 6
न्यूजीलैंड 3 2 1 4
यूएई 2 1 1 2
अफगानिस्तान 2 0 2 0
कनाडा 2 0 2 0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *