पारिवारिक कलह में युवक ने गंगा में लगाई छलांग:नाविकों ने बचाया, पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा

पारिवारिक कलह में युवक ने गंगा में लगाई छलांग:नाविकों ने बचाया, पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में पुराने गंगापुल से शनिवार रात एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या का प्रयास किया। नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना रात करीब 9:15 बजे हुई। समाजसेवी कामरान ने बताया कि वह एक कार्यक्रम में जा रहे थे, तभी उन्होंने युवक को सुरक्षा रेलिंग पर चढ़कर गंगा में कूदते देखा। कामरान ने तुरंत नाविकों को बुलाया। नाविक सूरज और राजेश अपनी नाव लेकर मौके पर पहुंचे और डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर जाजमऊ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम ऋषभ शर्मा बताया, जो नौबस्ता थाना क्षेत्र का निवासी है। उसने कूदने का कारण पारिवारिक विवाद बताया है। पुलिस ने युवक को तुरंत कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने ऋषभ के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *