सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत, वार्ड संख्या 6 में शनिवार को एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मो. जियाउल की पत्नी सहजादी खातून के रूप में हुई है। वह पिपरा थाना क्षेत्र के जोल्हनिया गांव की रहने वाली थी। चार बच्चों की मां की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद ससुराली घर से फरार घटना के बाद ससुराल पक्ष के अधिकांश सदस्य घर से फरार बताए जा रहे हैं, जबकि मृतका की सास घर पर मौजूद मिली। सूचना मिलते ही छातापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो दिन पहले ही भेजे थे दो हजार रुपये इधर, मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता मो. हारून ने बताया कि उनकी बेटी पर फाइनेंस कंपनियों के कर्ज को चुकाने का दबाव बनाया जा रहा था। इस बात को लेकर दामाद अक्सर विवाद करता था। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही उन्होंने दो हजार रुपये भेजे थे और रिश्तेदारों से बात कर मामले को सुलझाने की कोशिश की थी। मौसेरी बहन ने कहा- गला दबाकर की हत्या पिता का आरोप है कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद ही उन्हें बेटी की मौत की खबर दी गई। जब वे ससुराल पहुंचे तो बेटी का शव घर में पड़ा था और उसके गले पर फंदे जैसा निशान दिखाई दे रहा था। मृतका की मौसेरी बहन ने भी गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और फरार परिजनों की तलाश में जुटी है। सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत, वार्ड संख्या 6 में शनिवार को एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मो. जियाउल की पत्नी सहजादी खातून के रूप में हुई है। वह पिपरा थाना क्षेत्र के जोल्हनिया गांव की रहने वाली थी। चार बच्चों की मां की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद ससुराली घर से फरार घटना के बाद ससुराल पक्ष के अधिकांश सदस्य घर से फरार बताए जा रहे हैं, जबकि मृतका की सास घर पर मौजूद मिली। सूचना मिलते ही छातापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो दिन पहले ही भेजे थे दो हजार रुपये इधर, मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता मो. हारून ने बताया कि उनकी बेटी पर फाइनेंस कंपनियों के कर्ज को चुकाने का दबाव बनाया जा रहा था। इस बात को लेकर दामाद अक्सर विवाद करता था। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही उन्होंने दो हजार रुपये भेजे थे और रिश्तेदारों से बात कर मामले को सुलझाने की कोशिश की थी। मौसेरी बहन ने कहा- गला दबाकर की हत्या पिता का आरोप है कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद ही उन्हें बेटी की मौत की खबर दी गई। जब वे ससुराल पहुंचे तो बेटी का शव घर में पड़ा था और उसके गले पर फंदे जैसा निशान दिखाई दे रहा था। मृतका की मौसेरी बहन ने भी गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और फरार परिजनों की तलाश में जुटी है।


