सीवान जिला के सिसवन प्रखंड स्थित महेंद्रनाथ मंदिर परिसर में शनिवार शाम एक दिवसीय मेंहदार महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन बिहार पर्यटन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। उद्घाटन जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पहले अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकारों के लोक संगीत और पारंपरिक नृत्य से हुई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया और पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। कला और संस्कृति को बढ़ावा
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि मेंहदार महोत्सव का उद्देश्य कला, संस्कृति और परंपरा को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलता है। जिला प्रशासन ने इस आयोजन को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। राष्ट्रीय कलाकारों ने बांधा समां
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुति रही। प्रसिद्ध गायक दीपक ठाकुर और चर्चित गायिका स्नेहा उपाध्याय ने अपने गीतों से दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरे परिसर में तालियों की गूंज सुनाई देती रही। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की पहचान मजबूत करते हैं और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा देते हैं। मेंहदार महोत्सव के सफल आयोजन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोगों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की उम्मीद जताई। सीवान जिला के सिसवन प्रखंड स्थित महेंद्रनाथ मंदिर परिसर में शनिवार शाम एक दिवसीय मेंहदार महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन बिहार पर्यटन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। उद्घाटन जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पहले अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकारों के लोक संगीत और पारंपरिक नृत्य से हुई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया और पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। कला और संस्कृति को बढ़ावा
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि मेंहदार महोत्सव का उद्देश्य कला, संस्कृति और परंपरा को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलता है। जिला प्रशासन ने इस आयोजन को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। राष्ट्रीय कलाकारों ने बांधा समां
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुति रही। प्रसिद्ध गायक दीपक ठाकुर और चर्चित गायिका स्नेहा उपाध्याय ने अपने गीतों से दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरे परिसर में तालियों की गूंज सुनाई देती रही। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की पहचान मजबूत करते हैं और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा देते हैं। मेंहदार महोत्सव के सफल आयोजन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोगों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की उम्मीद जताई।


