इंग्लैंड ने जीत के साथ बदल दिया ग्रुप C का समीकरण, सुपर 8 की रेस में अब ये 2 टीमें निकलीं आगे

इंग्लैंड ने जीत के साथ बदल दिया ग्रुप C का समीकरण, सुपर 8 की रेस में अब ये 2 टीमें निकलीं आगे

ENG vs SCO T20 World Cup 2026 Highlights: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। मुकाबले से पहले इंग्लैंड की टीम ग्रुप C में चौथे स्थान पर थी, जबकि स्कॉटलैंड दूसरे स्थान पर मौजूद थी। इस मुकाबले के नतीजे के बाद स्कॉटलैंड तीसरे स्थान पर खिसक गई, जबकि इंग्लैंड दूसरे स्थान पर आ गई और एक बार फिर सुपर 8 में पहुंचने का अपना दावा मजबूत कर लिया है।

स्कॉटलैंड की शुरुआत खराब

इस मुकाबले में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 152 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम ने 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जॉर्ज मुनसे सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए, जबकि ब्रैंडन मैकमुलेन खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद माइकल जोन्स को रिची बेरिंगटन का साथ मिला और दोनों ने टीम को 40 रन के पार पहुंचाया। माइकल जोन्स 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि टॉम ब्रूस ने 24 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड की शुरुआत भी खराब रही और दोनों ओपनर दो ओवर के भीतर ही पवेलियन लौट गए। फिल सॉल्ट सिर्फ 2 रन बना सके, जबकि जोस बटलर 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हैरी ब्रूक और टॉम बेंटन ने पारी को संभाला। ब्रूक 32 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड की जीत की उम्मीद जगा दी थी। टॉम बेंटन नाबाद रहे और उन्होंने सैम करन और फिर जैक जैक्स के साथ मिलकर इंग्लैंड को जीत दिला दी।

इस जीत के साथ इंग्लैंड सुपर 8 में पहुंचने की प्रबल दावेदार बन गई है, जबकि वेस्टइंडीज अपने दोनों मुकाबले जीतकर नंबर वन पर बनी हुई है। स्कॉटलैंड इस हार के बाद सुपर 8 की दौड़ से लगभग बाहर होने के कगार पर पहुंच गई है। हालांकि, उसे अभी इस ग्रुप में अपना आखिरी मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेलना है। वहीं, इटली और नेपाल की सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदें भी धुंधली नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *