सहरसा में 140 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप जब्त:एक तस्कर अरेस्ट, 5.5 लाख रुपये आंकी गई कीमत; कार-मोबाइल बरामद

सहरसा में 140 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप जब्त:एक तस्कर अरेस्ट, 5.5 लाख रुपये आंकी गई कीमत; कार-मोबाइल बरामद

सहरसा में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में 140 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप जब्त किया गया है। इस दौरान एक चार पहिया वाहन और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त कफ सिरप की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5.5 लाख रुपये बताई जा रही है। एसडीपीओ बोले- गुप्त सूचना पर की कार्रवाई सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के निर्माण, बिक्री, भंडारण तथा परिवहन के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनबरसा राज की ओर से एक सफेद ऑटो कार (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 19 X 1738) में भारी मात्रा में अवैध कोडीनयुक्त कफ सिरप लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस और जिला सूचना इकाई (डीआईयू) की टीम ने भटोनी पुल के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान संदिग्ध वाहन को रोका गया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता से पीछा कर पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र के कांप गांव, वार्ड नंबर 10 निवासी विक्रम कुमार के रूप में हुई है। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखे गए 10 कार्टन बरामद हुए। इन कार्टनों में कुल 1400 बोतलें थीं, जिनमें लगभग 140 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप पाया गया। एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मामले के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गंभीरता से जांच कर रही है। सहरसा में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में 140 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप जब्त किया गया है। इस दौरान एक चार पहिया वाहन और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त कफ सिरप की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5.5 लाख रुपये बताई जा रही है। एसडीपीओ बोले- गुप्त सूचना पर की कार्रवाई सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के निर्माण, बिक्री, भंडारण तथा परिवहन के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनबरसा राज की ओर से एक सफेद ऑटो कार (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 19 X 1738) में भारी मात्रा में अवैध कोडीनयुक्त कफ सिरप लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस और जिला सूचना इकाई (डीआईयू) की टीम ने भटोनी पुल के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान संदिग्ध वाहन को रोका गया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता से पीछा कर पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र के कांप गांव, वार्ड नंबर 10 निवासी विक्रम कुमार के रूप में हुई है। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखे गए 10 कार्टन बरामद हुए। इन कार्टनों में कुल 1400 बोतलें थीं, जिनमें लगभग 140 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप पाया गया। एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मामले के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गंभीरता से जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *