कटिहार एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी:क्राइम कंट्रोल और कानून-व्यवस्था पर दिया जोर, नियमित गश्ती और सघन वाहन जांच करने को कहा

कटिहार एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी:क्राइम कंट्रोल और कानून-व्यवस्था पर दिया जोर, नियमित गश्ती और सघन वाहन जांच करने को कहा

कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के नेतृत्व में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में अपराध नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी, नियमित गश्ती और सघन वाहन जांच पर विशेष जोर दिया गया। गोष्ठी के दौरान अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी, साइबर अपराध से संबंधित मामलों का निपटान, वारंट तामील, अपराधियों की निगरानी, मद्यनिषेध अभियान, सीसीटीएनएस और डायल-112 की तत्परता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती, सघन वाहन जांच अभियान चलाने और विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के नेतृत्व में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में अपराध नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी, नियमित गश्ती और सघन वाहन जांच पर विशेष जोर दिया गया। गोष्ठी के दौरान अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी, साइबर अपराध से संबंधित मामलों का निपटान, वारंट तामील, अपराधियों की निगरानी, मद्यनिषेध अभियान, सीसीटीएनएस और डायल-112 की तत्परता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती, सघन वाहन जांच अभियान चलाने और विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *