वाराणसी में फौजी की पत्नी ने की सुसाइड:परिजनों ने दी हत्या की तहरीर, भाई बोला – चार पहिया गाड़ी के लिए ससुराल के लोग कर रहे थे प्रताड़ित

वाराणसी में फौजी की पत्नी ने की सुसाइड:परिजनों ने दी हत्या की तहरीर, भाई बोला – चार पहिया गाड़ी के लिए ससुराल के लोग कर रहे थे प्रताड़ित

वाराणसी के चौबेपुर थानाक्षेत्र के कादीपुर कलां गांव में फौजी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे मेरेडियन हॉस्पिटल ले गए। जहां से उसे दिन दयाल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूर्णिमा प्रजापति (25) की शादी फरवरी 2025 में कादीपुर कलां के रहने वाले अनुराग प्रजापति से हुई थी। मौत की सूचना पूर्णिमा के घर वालों को उसके पति की भांजी ने शुक्रवार की शाम 4 बजे के बाद दिया। इसके बाद पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर देर शाम बलुआ घाट के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस के कर्मचारियों पर भी बेटी के कान का जेवर गायब करने का आरोप लगाया और उस सम्बन्ध में भी पुलिस को सूचना दी है। शुक्रवार की शाम की थी खुदकुशी पूर्णिमा के छोटे भाई विनीत कुमार ने बताया – हमें सूचना 4 बजकर 45 मिनट पर शाम में मेरी बहन के पति की भांजी ने हमें फोन किया गया कि आप की बेटी ने आत्महत्या कर ली है। आप लोग मेरेडियन हॉस्पिटल आइये। हम लोग रास्ते में थे उसी समय फोन आया कि आप लोग जिला चिकित्सालय दीनदयाल अस्पताल आइये। वहां पहुंचे तो मेरी बहन को डॉक्टर मृत घोषित कर चुकी थी। मौके पर बहन की सास, ननद, उसके पति के मामा और उसका बेटा मौजूद था। हम लोगों ने मौत का कारण पूछा तो वो लोग कुछ बोले नहीं और वहां से एक-एक करके भाग गए । दहेज के लिए किया जाता था प्रताड़ित विनीत ने बताया – मेरी बहन को पिछले कुछ महीने से उसे दहेज के लिए और चार पहिया गाड़ी के लिए परेशान किया जाता था। इस बारे में उन्होंने हमें बताया था। उन्हें धमकी दी गयी थी कि यदि आप थाने जाएंगी तो आप को जान से मार देंगे। विनीत ने बताया जीजा हमारे फौज में हैं और बालाकोट में पोस्टेड हैं। मेरा भांजा है वो भी ससुराल वालों के पास है। वो हमें नहीं मिला है। हमें इन्साफ चाहिए। कान से गायब है टाप्स विनीत ने पोस्टमॉर्टम हाउस के कर्मचारियों पर पर आरोप लगाया और कहा – जब हम लोग दीदी की बॉडी शुक्रवार रात को यहां लेकर आये तो उनके दोनों कानों में टॉप्स था। नाक में कील थी। गले में माला थी। इसका लिखित हमें पुलिस ने भी दिया है। वहीं आज जब हमें पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी मिली है तो बहन के एक कान से ब्लड आ रहा है। उसका कान नोचा गया है और एक टॉप्स गायब भी है। इस बात की भी सूचना हमने पुलिस को दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *