सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव से लौट रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उज्जैन के नागदा निवासी 67 वर्षीय शंकर दास चांदनी सीहोर रेलवे स्टेशन पर अचानक गिर गए थे। घटना के बाद उन्हें तत्काल सीपीआर (CPR) दिया गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद शंकर दास चांदनी को मृत घोषित कर दिया।


