नालंदा के सारे थाना क्षेत्र के बेनार गांव में चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया है। यहां लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। चोरों ने सहोदर भाई मुन्ना प्रसाद और कारु प्रसाद के घर का ताला तोड़कर नकद और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार 10 फरवरी को घर बंद कर बाहर गया था, जब 14 फरवरी को वापस लौटा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था। दीवार फांदकर या ताला तोड़कर घुसे चोर पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि वे लोग 10 तारीख की शाम को घर में ताला लगाकर निकले थे। जब आज शनिवार को वापस आए, तो देखा कि घर के सारे ताले टूटे हुए थे। चोरों ने गोदरेज और बक्से को तोड़कर उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने की दो चेन, चार पायल और दो दुल्हन पायल चोरी कर लिए। पड़ोस में भी वैसी ही वारदात को दिया अंजाम संतोष कुमार ने बताया कि चोरों ने सिर्फ उनके घर में ही नहीं, बल्कि उनकी चाची के घर में भी चोरी की। चाची का घर उनके घर से सटा हुआ है। वहां भी चोरों ने उसी तरीके से ताला तोड़कर घर के अंदर रखा कीमती सामान और नकदी चोरी कर ली। चाचा दिल्ली में रहते हैं। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। सारे थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। नालंदा के सारे थाना क्षेत्र के बेनार गांव में चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया है। यहां लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। चोरों ने सहोदर भाई मुन्ना प्रसाद और कारु प्रसाद के घर का ताला तोड़कर नकद और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार 10 फरवरी को घर बंद कर बाहर गया था, जब 14 फरवरी को वापस लौटा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था। दीवार फांदकर या ताला तोड़कर घुसे चोर पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि वे लोग 10 तारीख की शाम को घर में ताला लगाकर निकले थे। जब आज शनिवार को वापस आए, तो देखा कि घर के सारे ताले टूटे हुए थे। चोरों ने गोदरेज और बक्से को तोड़कर उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने की दो चेन, चार पायल और दो दुल्हन पायल चोरी कर लिए। पड़ोस में भी वैसी ही वारदात को दिया अंजाम संतोष कुमार ने बताया कि चोरों ने सिर्फ उनके घर में ही नहीं, बल्कि उनकी चाची के घर में भी चोरी की। चाची का घर उनके घर से सटा हुआ है। वहां भी चोरों ने उसी तरीके से ताला तोड़कर घर के अंदर रखा कीमती सामान और नकदी चोरी कर ली। चाचा दिल्ली में रहते हैं। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। सारे थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।


