Maharashtra: महाराष्ट्र में शादीशुदा ऑटोवाले से शादी करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की लाश चार दिन बाद मिली। मिली जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद में ऑटो चालक ने इन्फ्लुएंसर की बेरहमी से हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शख्स ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि समीर और शिया शादी के बाद एक साथ रहते थे। उसी घर में समीर की दूसरी पत्नी भी रहती थी। 9-10 फरवरी के आसपास दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि समीर ने अपना आपा खो दिया और शिया का गला घोंटकर हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने पहली पत्नी को दहेज में मिला लोहे का बक्शा भर दिया और घर से थोड़ी दूरी पर पानी की टंकी थी, उसी में फेंक दिया।
शव मिलने के बाद मचा हड़कंप
घटना के 3 दिन बाद यानी कि 12 फरवरी को पानी में संदिग्ध पेटी देखी गई। लोगों को कुछ अनहोनी होने की शंका हुई तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टंकी को पानी से बाहर निकालकर जब खोला तो सभी हैरान रह गए। महिला की लाश सड़ने की वजह से बदबू कर रही थी। शिया के हाथ पर दीप का टैटू बना था, जिससे उसकी पहचान आसानी से कर ली गई। पुलिस ने फौरन उसके पति समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
कैसे ऑटो वाले के प्यार में पड़ी शिया?
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शिया गोंदिया की रहने वाली थी। 33 साल की शिया इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर ही उसकी दोस्ती मध्य प्रदेश के रहने वाले समीर से हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और कुछ महीनों के बाद सिया अपना घर छोड़कर समीर के साथ रहने के लिए आ गई। जब सिया ने उससे शादी कर ली, तब पता चला कि उसकी शादी पहले ही हो चुकी थी। समीर ने पड़ोसियों से झूठ बोला कि वह उसकी साली है और अपनी पहली पत्नी के साथ रखने लगा। शादी की बात छुपाने को लेकर अक्सर दोनों में लड़ाई होती रहती थी।


