फल्गु नदी के सिक्स लेन पुल पर कंकाल मिला:बॉक्स में पड़ा था, कर्मियों की पड़ी नजर; हड्डियों से उम्र-जेंडर का पता लगाया जा रहा

फल्गु नदी के सिक्स लेन पुल पर कंकाल मिला:बॉक्स में पड़ा था, कर्मियों की पड़ी नजर; हड्डियों से उम्र-जेंडर का पता लगाया जा रहा

गयाजी में आज फल्गु नदी के सिक्स लेन पुल के एक पिलर के ऊपर कंकाल पड़ा मिला। पुल के मेंटनेस का काम चल रहा था। 9 नंबर पाया के बॉक्स में मेंटेनेंस कर्मी पहुंचे, तो उन्हें कंकाल नजर आया। मामला मानपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। इस बात की जानकारी कर्मियों ने अपने सीनियर को दी। इस बात की भनक नदी से क्रॉस कर रहे लोगों को भी लग गई। पुलिस अब हड्डियों से उम्र-जेंडर का पता लगा रही है। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। ये कंकाल किसका है। कब से वहां पड़ा था। ये सवाल लोगों के मन में है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल व कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया गया, तो पता चला कि 9 नंबर पाया कोतवाली थाना क्षेत्र में आता है। कोतवाली पुलिस ने आसपास की जगहों को घेरकर जांच शुरू हुई। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लिया। हड्डियों से उम्र और लिंग का पता लगाया जा रहा कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। विशेषज्ञ टीम हड्डियों से उम्र और लिंग का पता लगाने में जुटेगी। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि क्या हाल के दिनों में कोई लापता हुआ था। फल्गु नदी का इलाका पहले भी कई घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में कंकाल मिलने से तरह-तरह की आशंकाएं उठ रही हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर धनन्जय सिंह का कहना है कि बिना वैज्ञानिक जांच के कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पहचान होने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। गुमशुदगी के रूप में अलग-अलद थानों में दर्ज रिकार्ड को खंगाला जाएगा। गयाजी में आज फल्गु नदी के सिक्स लेन पुल के एक पिलर के ऊपर कंकाल पड़ा मिला। पुल के मेंटनेस का काम चल रहा था। 9 नंबर पाया के बॉक्स में मेंटेनेंस कर्मी पहुंचे, तो उन्हें कंकाल नजर आया। मामला मानपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। इस बात की जानकारी कर्मियों ने अपने सीनियर को दी। इस बात की भनक नदी से क्रॉस कर रहे लोगों को भी लग गई। पुलिस अब हड्डियों से उम्र-जेंडर का पता लगा रही है। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। ये कंकाल किसका है। कब से वहां पड़ा था। ये सवाल लोगों के मन में है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल व कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया गया, तो पता चला कि 9 नंबर पाया कोतवाली थाना क्षेत्र में आता है। कोतवाली पुलिस ने आसपास की जगहों को घेरकर जांच शुरू हुई। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लिया। हड्डियों से उम्र और लिंग का पता लगाया जा रहा कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। विशेषज्ञ टीम हड्डियों से उम्र और लिंग का पता लगाने में जुटेगी। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि क्या हाल के दिनों में कोई लापता हुआ था। फल्गु नदी का इलाका पहले भी कई घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में कंकाल मिलने से तरह-तरह की आशंकाएं उठ रही हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर धनन्जय सिंह का कहना है कि बिना वैज्ञानिक जांच के कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पहचान होने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। गुमशुदगी के रूप में अलग-अलद थानों में दर्ज रिकार्ड को खंगाला जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *