मधुबनी के घोघरडीहा थाना में डायल 112 पर कार्यरत होमगार्ड जवान शुल्कन महतो की शनिवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह घोघरडीहा थाना क्षेत्र के मंगराहा बासुआरी निवासी थे। मृतक के रिश्तेदार रामवृक्ष महतो ने बताया कि शुल्कन महतो शनिवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे, तभी उन्हें उल्टी हुई और वे बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल घोघरडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल मधुबनी में इलाज के दौरान गई जान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। हार्ट अटैक से मौत की संभावना घोघरडीहा थाना पुलिस ने बताया कि होमगार्ड जवान की मौत संभवतः हार्ट अटैक से हुई है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण सामने आ पाएगा। मृतक होमगार्ड जवान शुल्कन महतो की दो पत्नियां और चार बच्चे हैं। इस घटना से उनके परिवार और गांव में शोक का माहौल है। मधुबनी के घोघरडीहा थाना में डायल 112 पर कार्यरत होमगार्ड जवान शुल्कन महतो की शनिवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह घोघरडीहा थाना क्षेत्र के मंगराहा बासुआरी निवासी थे। मृतक के रिश्तेदार रामवृक्ष महतो ने बताया कि शुल्कन महतो शनिवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे, तभी उन्हें उल्टी हुई और वे बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल घोघरडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल मधुबनी में इलाज के दौरान गई जान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। हार्ट अटैक से मौत की संभावना घोघरडीहा थाना पुलिस ने बताया कि होमगार्ड जवान की मौत संभवतः हार्ट अटैक से हुई है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण सामने आ पाएगा। मृतक होमगार्ड जवान शुल्कन महतो की दो पत्नियां और चार बच्चे हैं। इस घटना से उनके परिवार और गांव में शोक का माहौल है।


