कासगंज में शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारियों ने भारत-अमेरिका ट्रेड बिल समझौते को रद्द करने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ट्रेड बिल की प्रतियां जलाईं और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेड बिल को रद्द करने की मांग करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए गए।
आप के जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह ट्रेड बिल सिर्फ और सिर्फ किसानों का शोषण करने के लिए लाया गया है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आदेश पर आज वे सभी एकत्रित हुए थे। इस प्रदर्शन के दौरान दामोदर कश्यप, दीपक जोशी, तारासिंह बघेल, सेहवान मियां, विशाल शाक्य, सुधीर यादव, रामसिंह कश्यप, विवेक यादव, भारत सिंह, मनोज शाक्य और मिनहाजुद्दीन सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।


