हाडा रानी कॉलेज में शहीदों को दी श्रद्धांजलि:एनएसयूआई ने बलिदान को किया याद, देश की एकता पर जोर दिया

हाडा रानी कॉलेज में शहीदों को दी श्रद्धांजलि:एनएसयूआई ने बलिदान को किया याद, देश की एकता पर जोर दिया

सलूंबर जिले के हाडा रानी महाविद्यालय में शुक्रवार को एनएसयूआई द्वारा पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 14 फरवरी 2019 को हुए इस आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। अदम्य साहस और देशभक्ति को कभी नहीं भूलेगा देश कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश उनके अदम्य साहस और देशभक्ति को कभी नहीं भूलेगा, जिसने पूरे राष्ट्र को एकजुट किया। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक सदैव तत्पर रहेगा। ये रहे मौजूद इस अवसर पर एनएसयूआई सलूंबर जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह बस्सी, जिला उपाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, विनीत जैन, लोकेश बरगोट, जिला महासचिव विष्णु बुनकर, भगवती लाल मीणा और जिला सचिव पुष्कर मीणा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र की सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन “भारत माता के वीर सपूत अमर रहें” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *