एमडी चौपदार की सीएम भजनलाल को सलाह:विधायकों के लिए ट्रेनिंग कैंप लगाएं; 16 फरवरी को होगा पैगाम ए मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन

एमडी चौपदार की सीएम भजनलाल को सलाह:विधायकों के लिए ट्रेनिंग कैंप लगाएं; 16 फरवरी को होगा पैगाम ए मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एमडी चोपदार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक ट्रेनिंग कैंप लगाना की सलाह दी है। जिससे ट्रेनिंग के माध्यम से विधायक के क्या प्रोटोकॉल है और क्या संविधान के सिस्टम है, उनको सिखाया जाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा- आप विधायक बन गए। आपको कैसे लोगों के बीच जाना है, कैसा काम करना है। कम से कम इतना तो अनुभव होना चाहिए ना। यह बात उन्होंने विधायक बालमुकुंद आचार्य द्वारा किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में काम रुकवाने के लिए पहुंचने के मामले में कहीं।
उन्होंने कहा- विधायक बालमुकुंद आचार्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका टारगेट रहता है कि शहर में जो शांति को भंग कर दिया जाए। शहर में भाईचारा खत्म कर दिया जाए।
उन्होंने कहा कि अमीन कागजी ने अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा मंदिरों के निर्माण पर पैसा खर्च किया है। बालमुकुंद आचार्य को मीडिया के माध्यम से पूछा कि वह केवल चार मंदिरों का नाम गिनाए। जिनका जिर्णोधार या रिनोवेशन पर उन्होंने पैसा खर्च किया हो। बता दें कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से 16 फरवरी को जयपुर के बिड़ला सभागार में पैगाम ए मोहब्बत सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में समसामयिक विषयों पर भी चर्चा होगी।
शनिवार को इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी देते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार ने कहा कि 2014 के बाद जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से ही नफरत का वातावरण बनाकर देश की गंगा जमुना तहजीब को नष्ट किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नफरत सोच को खत्म करने के लिए राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3500 किलोमीटर के पैदल यात्रा निकाली थी। 16 फरवरी को जयपुर के बिड़ला सभागार में होगा कार्यक्रम
चौपदार ने कहा कि भाजपा जो कर रही है वह करती रहे लेकिन कांग्रेस अपनी मोहब्बत की दुकान खोलता रहेगी। इसी संबंध में 16 फरवरी को जयपुर के बिड़ला सभागार में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से पैगाम में मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, हरीश चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी सहित कई अन्य नेता भी शामिल होंगे। धर्मांतरण विरोधी बिल के खिलाफ याचिका एमडी चौपदार ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई है जिसके लिए हमने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है और उस पर 24 मार्च को सुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भाजपा की सरकार डिस्टर्ब एरिया बिल भी लेकर आई है जो की पूरी तरीके से संविधान और लोकतंत्र विरोधी है। कैसे कोई किसी एरिया को डिस्टर्ब एरिया घोषित कर सकता है। इस सरकार का मकसद केवल हिंदू मुसलमान करके वोटो का ध्रुवीकरण करना है लेकिन हम सरकारऔर भाजपा की इस नफरती सोच का विरोध करते रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *