धौलपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। कंचनपुर थाना क्षेत्र के मरहौली गांव में शनिवार दोपहर पानी के गड्ढे में डूबने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मरहौली निवासी विशाल (लगभग 5 वर्ष) अपने घर के पास बने पानी के गड्ढे के समीप खेल रहा था। खेलते समय वह अचानक गड्ढे में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को तुरंत गड्ढे से बाहर निकाला। उसे तत्काल धौलपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस से बच्चे का पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया। परिजनों की सहमति के बाद, पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और शव उन्हें सौंप दिया।


