पतारा में सचिव और किसान के बीच विवाद:लोन वसूली को लेकर दोनों में हुई बहस, ऑफिस में आकर मारने की धमकी

घाटमपुर में पतारा साघन सहकारी समिति के सचिव ने एक किसान के बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सचिव का आरोप है कि किसान के बेटे ने उन्हें फोन पर गाली-गलौज की और मारपीट की धमकी दी। यह विवाद सोसाइटी से लिए गए ऋण की वसूली को लेकर शुरू हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पतारा साघन सहकारी समिति में तैनात सचिव गोपी किशन ने शनिवार दोपहर पतारा चौकी पहुंचकर शिकायत पत्र दिया। उन्होंने बताया कि चतुरीपुर गांव निवासी राकेश सिंह ने सोसाइटी से ऋण लिया है। ऋण वसूली के लिए उन्होंने राकेश सिंह को कई बार फोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इसके बाद राकेश सिंह के बेटे धर्मेंद्र ने सचिव के नंबर पर फोन किया। आरोप है कि धर्मेंद्र ने फोन पर भद्दी गालियां दीं, शासन और प्रशासन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, और उन्हें कार्यालय आकर मारपीट करने की धमकी भी दी। पतारा चौकी इंचार्ज ललित शर्मा ने बताया कि उन्हें इस संबंध में सूचना मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *