पैरों से लिपटकर बच्चे कहते रहे, ‘पापा ऐसा मत करो, रुक जाओ’, लेकिन नहीं माना पिता..

पैरों से लिपटकर बच्चे कहते रहे, ‘पापा ऐसा मत करो, रुक जाओ’, लेकिन नहीं माना पिता..

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने दो बच्चों के सामने ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बच्चे पिता को रोकते रहे, मिन्नत करते रहे कि ‘पापा रुक जाओ..ऐसा मत करो..’ लेकिन पिता ने बच्चों की एक नहीं सुनी। पिता के खुदकुशी करने के पीछे पारिवारिक विवाद वजह बताया जा रहा है। घटना के वक्त पिता बच्चों के साथ घर पर अकेला था जबकि पत्नी अपनी बेटी को लेकर रिश्तेदार के यहां गई थी।

पैरों से लिपटकर रोकते रहे बच्चे…

घटना इंदौर के रावजी बाजार इलाके की है जहां रहने वाले मनोज जाटव ने शुक्रवार की रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त घर में मनोज के साथ उसके दोनों मासूम बेटे मौजूद थे, जो पिता को आत्मघाती कदम उठाता देख उसे रोकने की कोशिश करते रहे। बच्चे पिता के पैरों से लिपटकर कहते रहे..पापा रुक जाओ, ऐसा मत करो लेकिन मनोज ने बच्चों की बात अनसुनी कर दी और उन्हें धक्का देकर फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी घर पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर पड़ोसी अंदर पहुंचे तो मनोज को फांसी के फंदे पर लटका देखा।

बेटी को लेकर रिश्तेदार के घर गई थी पत्नी

मनोज को फांसी के फंदे पर लटका देख पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक मनोज के साले ने पुलिस को बताया है कि मनोज होटल में खाना बनाने का काम करता था। घटना से पहले मनोज का पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद एक साल की बेटी को लेकर पत्नी रिश्तेदार के यहां चली गई थी। वहीं से उसने मुझे फोन किया था और हम उससे मिलने भी गए थे। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त घर में मनोज के साथ घर में तीन और दो साल के दोनों बेटे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *