शेखपुरा में जिलास्तरीय उर्दू कार्यशाला और मुशायरा आयोजित:राज्यभर के साहित्यकारों ने की शिरकत, शेरो-शायरी से जीता दिल

शेखपुरा में जिलास्तरीय उर्दू कार्यशाला और मुशायरा आयोजित:राज्यभर के साहित्यकारों ने की शिरकत, शेरो-शायरी से जीता दिल

शेखपुरा में शनिवार को बिहार सरकार के उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की योजना के तहत जिलास्तरीय उर्दू कार्यशाला, सेमिनार और मुशायरा का आयोजन किया गया। यह आयोजन राज्य की द्वितीय राजभाषा उर्दू के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से शहर के टाउन हॉल में हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि उर्दू निदेशालय के निदेशक एस. एम. परवेज आलम, एडीएम लखींद्र पासवान, डीसीसी संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. तनवीर आलम और जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. खिलाफत अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों को बुके, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने ‘जिला उर्दूनामा’ पुस्तक का विमोचन भी किया। इस कार्यशाला और सेमिनार में राज्य के विभिन्न जिलों से आए साहित्यकारों, शायरों, शिक्षकों और उर्दू प्रेमियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। सेमिनार में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध शायर नसीम साज और रफीक फुलपुरी, लखीसराय से सैयद इजराफिल शाह, जमुई से डॉ. नूतन कुमारी, मोईन गिरिडीहवी, बारिश इस्लामपुरी पटना, जफर हसन शेखपुरवी, ताहिर हुसैन ताहिर मुजफ्फरपुर, कोलकाता से डॉ. शबाना सैयद, मोहम्मद अफाक शेखपुरवी, मोहम्मद हैदर अली, जीशान भागलपुरी, मायूस शेखपुरवी, अमान जकरयावी और मुस्तफा फिरदौसी ने अपनी शेरो-शायरी से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। शेखपुरा में शनिवार को बिहार सरकार के उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की योजना के तहत जिलास्तरीय उर्दू कार्यशाला, सेमिनार और मुशायरा का आयोजन किया गया। यह आयोजन राज्य की द्वितीय राजभाषा उर्दू के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से शहर के टाउन हॉल में हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि उर्दू निदेशालय के निदेशक एस. एम. परवेज आलम, एडीएम लखींद्र पासवान, डीसीसी संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. तनवीर आलम और जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. खिलाफत अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों को बुके, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने ‘जिला उर्दूनामा’ पुस्तक का विमोचन भी किया। इस कार्यशाला और सेमिनार में राज्य के विभिन्न जिलों से आए साहित्यकारों, शायरों, शिक्षकों और उर्दू प्रेमियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। सेमिनार में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध शायर नसीम साज और रफीक फुलपुरी, लखीसराय से सैयद इजराफिल शाह, जमुई से डॉ. नूतन कुमारी, मोईन गिरिडीहवी, बारिश इस्लामपुरी पटना, जफर हसन शेखपुरवी, ताहिर हुसैन ताहिर मुजफ्फरपुर, कोलकाता से डॉ. शबाना सैयद, मोहम्मद अफाक शेखपुरवी, मोहम्मद हैदर अली, जीशान भागलपुरी, मायूस शेखपुरवी, अमान जकरयावी और मुस्तफा फिरदौसी ने अपनी शेरो-शायरी से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *