Bihar Police Admit Card: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए अगला अहम पड़ाव शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार यानी Central Selection Board of Constable (CSBC) ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तारीखों का एलान कर दिया है। ड्राइवर कॉन्स्टेबल पद के लिए फिजिकल टेस्ट 12 मार्च 2026 से आयोजित होगा। इसके साथ ही बोर्ड ने PET के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की सूचना भी दे दी है। हालांकि डाउनलोड लिंक अभी दिख रहा है, लेकिन यह 15 फरवरी 2026 से सक्रिय होगा। उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट Central Selection Board of Constable के पोर्टल csbc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
Bihar Police Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें बिहार पुलिस ड्राइवर PET एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर “Bihar Police” सेक्शन में सबसे ऊपर PET एडमिट कार्ड से जुड़ा लिंक दिखाई देगा।
“Download e-Admit Card of Physical Efficiency Test (PET) for Driver Constable (Advt. No. 02/2025)” लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलने पर अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
स्क्रीन पर आपका हॉल टिकट आ जाएगा। सभी डिटेल्स ध्यान से जांच लें और प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
अगर किसी कारण से उम्मीदवार ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाते हैं, तो वे 9 और 10 मार्च 2026 को बोर्ड के बैक हार्डिंग रोड, पटना स्थित कार्यालय से डुप्लिकेटएडमिट कार्ड हासिल कर सकते हैं।
Bihar Police PET में क्या-क्या होगा?
शारीरिक दक्षता परीक्षा में उम्मीदवारों की फिटनेस की जांच चार मुख्य स्टेज के जरिए की जाएगी। दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक। इसके साथ शारीरिक मापन परीक्षा में लंबाई और सीने का माप भी लिया जाएगा।


