महाशिवरात्रि की तैयारी में जुटा बाबा बर्फानी ग्रुप:भदोही के हरिहरनाथ मंदिर में वाराणसी की तर्ज पर मनेगा पर्व

महाशिवरात्रि की तैयारी में जुटा बाबा बर्फानी ग्रुप:भदोही के हरिहरनाथ मंदिर में वाराणसी की तर्ज पर मनेगा पर्व

ज्ञानपुर मुख्यालय स्थित सिद्ध पीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर और ज्ञान सरोवर के पास इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व वाराणसी के दशाश्वमेध घाट की तर्ज पर मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां बाबा बर्फानी ग्रुप द्वारा शुरू कर दी गई हैं। बाबा बर्फानी ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसमें वाराणसी के विद्वान आचार्य उपस्थित रहेंगे। ज्ञान सरोवर के मध्य 21 फीट ऊंची बाबा भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। इस विशेष कार्यक्रम में जिले भर से लगभग 10,000 श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जो इस महापर्व को भव्य रूप देंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले के अन्य प्रमुख मंदिरों जैसे बाबा बड़े शिव मंदिर, तिलेश्वर नाथ मंदिर, बाबा पांडवानाथ मंदिर और सेमराधनाथ मंदिर में भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से दर्शन-पूजन करेंगे और शाम को आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *