Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आ रहा है पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और तूफान के लिए रहें तैयार

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आ रहा है पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और तूफान के लिए रहें तैयार

अलवर। प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हल्की बारिश की संभावना है। 17 और 18 फरवरी को कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। अलवर में में हल्के बादल छाए रहने से सुबह-शाम सर्दी महसूस हुई। दिन में धूप तेज रही, लेकिन हल्की सर्द हवा का असर बना रहा। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे रही। अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 फरवरी को राज्य में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं मेघगर्जन की भी संभावना है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, जबकि अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सूरज के तेज से पारा 31 डिग्री के करीब

वहीं मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में दिन में सर्दी से पूरी राहत रही। केवल देर रात और सुबह ही सर्दी का असर देखने को मिला। सूरज के तेज की वजह से जोधपुर में दिन का तापमान 31 डिग्री के पास पहुंच गया, जिससे धूप में तपिश महसूस होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में गिरावट की कोई खास संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में दिन व रात के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी।

यह वीडियो भी देखें

सुबह हवा में करीब पचास फीसदी नमी होने की वजह से सर्दी का असर रहा। हालांकि सुबह नौ बजे के बाद सर्दी का प्रभाव कम होता गया। तेज धूप निकलने से दोपहर 12 बजे बाद धूप में खड़े रहना मुश्किल हो रहा था। दोपहर तक पारा 13.8 डिग्री पहुंचा। दिन व रात के तापमान में 17 डिग्री का अंतर होने से दिन में सर्दी पूरी तरह से गायब रही। शाम भी सुहानी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *