इटावा जिला अस्पताल में युवक की जेब से चोरी:बुजुर्ग आरोपी को लोगों ने पकड़ा, पुलिस कार्रवाई के बिना छोड़ा गया

इटावा जिला अस्पताल में युवक की जेब से चोरी:बुजुर्ग आरोपी को लोगों ने पकड़ा, पुलिस कार्रवाई के बिना छोड़ा गया

इटावा के डॉ. भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय जिला अस्पताल में ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउ्टर पर लाइन में लगे एक युवक की जेब से 4900 रुपये चोरी हो गए। युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी वृद्ध को पकड़ लिया और रुपये भी बरामद कर लिए, लेकिन अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और पीड़ित ने पुलिस को सूचना नहीं दी। बाद में आरोपी को वहीं से छोड़ दिया गया। भीड़ में वारदात, मची अफरा तफरी बीते शुक्रवार का मामला बताया जा रहा है कि ओपीडी में मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतार लगी थी। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर धक्का मुक्की के बीच जेबकतरे ने मौका पाकर युवक की जेब साफ कर दी। जैसे ही रुपये गायब होने की जानकारी हुई, लाइन में खड़े लोगों में हंगामा मच गया और कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया।
पीड़ित की सतर्कता से पकड़ा गया वृद्ध मोहम्मद हनीफ पुत्र शहीद अहमद निवासी मोहल्ला मुफ्ती टोला अपनी पत्नी नाहिद को गर्दन की हड्डी के दर्द के इलाज के लिए अस्पताल लाए थे। लाइन में खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें बार बार धक्का दिया। तीसरी बार शक होने पर जब उन्होंने जेब देखी तो 500 के नौ नोट समेत 4900 रुपये गायब थे। हनीफ ने तुरंत पीछे खड़े वृद्ध को पकड़ लिया। पहले तो वह जेब दिखाने से मना करता रहा, लेकिन तलाशी लेने पर रुपये उसकी शर्ट के कॉलर में छिपे मिले। इसके बाद अस्पताल के गार्डों को बुलाया गया और रुपये पीड़ित को वापस दिलाए गए। उम्र का हवाला देकर छोड़ दिया गया आरोपी पकड़े गए आरोपी की पहचान रामप्रकाश निवासी कन्नौज के रूप में हुई। उसने चोरी की बात से इनकार करते हुए कहा कि रुपये जमीन पर पड़े मिले थे, जिन्हें उसने उठा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी की उम्र अधिक होने का हवाला देकर सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को नहीं बुलाया और समझौता कर उसे छोड़ दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *