किस डे के दिन ट्यूशन पढ़ने पहुंचे छात्रों में मारपीट…VIDEO:गर्लफ्रेंड पर टिप्पणी करने पर भिड़े नाबालिग, थप्पड़ चले; सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल

किस डे के दिन ट्यूशन पढ़ने पहुंचे छात्रों में मारपीट…VIDEO:गर्लफ्रेंड पर टिप्पणी करने पर भिड़े नाबालिग, थप्पड़ चले; सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल

राजधानी रायपुर के बीरगांव इलाके में किस डे के दिन ट्यूशन पढ़ने पहुंचे छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। गर्लफ्रेंड पर कथित टिप्पणी करने को लेकर दो नाबालिग छात्र आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर थप्पड़ चले, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बीरगांव इलाके में संचालित निजी ट्यूशन क्लास में स्थानीय छात्र–छात्राएं पढ़ाई करने जाते है। शुक्रवार को ट्यूशन के बाद जब सब छात्र घर जा रहे थे, इस दौरान बाजार में दो नाबालिग छात्रों का विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि झुंड में चल रहे छात्रों के बीच गुटबाजी हुई और मापीट शुरू हो गई। बाजार में मौजूद राहगीरों ने नाबालिगों को एक दूसरे से छुडवाया, उसके बाद मामला शांत हुआ। नाबालिगों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद राजधानी में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस तक नहीं पहुंची शिकायत बीरगांव में शुक्रवार को हुई मारपीट हो लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। विभागीय अधिकारियों ने अब तक शिकायत नहीं आने की जानकारी दी है। अफसरों का कहना है, कि वायरल वीडियो की जांच की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *