सीवान रेलवे स्टेशन पर बजा ‘सड़िया सरकावा राजा जी’ गाना:LED डिसप्ले पर अश्लील गाना देख मुंह छिपाने लगीं महिलाएं; यात्री बोले- ये लापरवाही है

सीवान रेलवे स्टेशन पर बजा ‘सड़िया सरकावा राजा जी’ गाना:LED डिसप्ले पर अश्लील गाना देख मुंह छिपाने लगीं महिलाएं; यात्री बोले- ये लापरवाही है

सीवान जंक्शन में लगे LED TV पर शनिवार को अचानक अश्लील भोजपुरी गाना चलने लगा। सिंगर नीलकमल के इस गाने के बोल हैं- फुल बा छीटआइल हमार गजरा से, खेला खेला लाली बा गजरा से, सड़ीया सरकावा राजा जी…। प्लेटफॉर्म नंबर-1 सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। अचानक पूरे साउंड में गाना बजने से लोग हैरान रह गए और कुछ यात्री शर्मिंदगी महसूस करने लगे। इस दौरान कुछ यात्री नाराज दिखे। लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के बाद लोगों ने रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। काफी देर तक गाना बजता रहा यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन एक सार्वजनिक स्थान है, जहां इस तरह की लापरवाही अनुचित है। यदि तकनीकी खराबी थी तो उसे तुरंत ठीक किया जाना चाहिए था, लेकिन काफी देर तक गाना बजता रहा और रेलवे प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। स्थिति तब सामान्य हुई जब पूरा गाना प्ले होकर खत्म हो गया, जिसके बाद स्क्रीन पर दोबारा विज्ञापन चलने लगे। RPF इंस्पेक्टर ने फोन रिसीव नहीं किया इस मामले में जब RPF इंस्पेक्टर सुभाष चन्द्र यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं स्टेशन सुपरिटेंडेंट मुकेश कुमार सिंह ने कहा, ‘उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। सीवान जंक्शन में लगे LED TV पर शनिवार को अचानक अश्लील भोजपुरी गाना चलने लगा। सिंगर नीलकमल के इस गाने के बोल हैं- फुल बा छीटआइल हमार गजरा से, खेला खेला लाली बा गजरा से, सड़ीया सरकावा राजा जी…। प्लेटफॉर्म नंबर-1 सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। अचानक पूरे साउंड में गाना बजने से लोग हैरान रह गए और कुछ यात्री शर्मिंदगी महसूस करने लगे। इस दौरान कुछ यात्री नाराज दिखे। लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के बाद लोगों ने रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। काफी देर तक गाना बजता रहा यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन एक सार्वजनिक स्थान है, जहां इस तरह की लापरवाही अनुचित है। यदि तकनीकी खराबी थी तो उसे तुरंत ठीक किया जाना चाहिए था, लेकिन काफी देर तक गाना बजता रहा और रेलवे प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। स्थिति तब सामान्य हुई जब पूरा गाना प्ले होकर खत्म हो गया, जिसके बाद स्क्रीन पर दोबारा विज्ञापन चलने लगे। RPF इंस्पेक्टर ने फोन रिसीव नहीं किया इस मामले में जब RPF इंस्पेक्टर सुभाष चन्द्र यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं स्टेशन सुपरिटेंडेंट मुकेश कुमार सिंह ने कहा, ‘उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *