पटना के लॉ एंड ऑर्डर SDPO समेत 4 बने ASP:बिहार के 4 सीनीयर डीएसपी को मिला प्रमोशन, SSP ने पहनाया अशोक स्तंभ का बैच

पटना के लॉ एंड ऑर्डर SDPO समेत 4 बने ASP:बिहार के 4 सीनीयर डीएसपी को मिला प्रमोशन, SSP ने पहनाया अशोक स्तंभ का बैच

बिहार के 4 वरीय पुलिस उपाधीक्षक को ASP को तौर पर प्रोमोशन मिला है। इसकी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है। पद ग्रहण करने की तारीख से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर निर्धारित वेतनमान का लाभ मिलेगा। 4 वरीय पुलिस उपाधीक्षक को ASP बनाया प्रोमोशन जिन लोगों को मिला है, इसमें लॉ एंड ऑर्डर SDPO कृष्ण मुरारी प्रसाद, संजीत कुमार प्रभात, राजकुमार शाह, सुमित कुमार शामिल हैं। SDPO 1 लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद 2013 बैच के पदाधिकारी हैं। इससे पहले नालंदा में पदस्थापित थे। पिछले 2 साल से SDPO 1 लॉ एंड ऑर्डर के पद पर पटना में हैं।
SSP ने पहनाया अशोक स्तंभ का बैच
प्रोमोशन मिलने के बाद शनिवार को SDPO लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद और संजीत कुमार प्रभात पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के दफ्तर पहुंचें। SSP ने दोनों अधिकारियों को अशोक स्तंभ का बैच पहनाया और बधाई दी। प्रोमोशन की खबर मिलने के बाद कोतवाली थानेदार अजय कुमार, बमबम कुमार, अरविंद कुमार निराला मिठाई और बुके लेकर बधाई देने पहुंच गए। इसके बाद बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। पटना जिले के 4 पदाधिकारियों का तबादला इनके अलावा पटना जिले में तैनात 4 पुलिस पदाधिकारीयों का पटना SSP ने तबादला किया है। फतुहा के थानेदार सदानंद शाह को लाइन क्लोज कर दिया गया है। कुमार रौशन को फतुहा का थानेदार बनाया गया है। कमलेश राज को सुलतानगंज थानेदार बनाया गया है। रवि कांत को गुलजारबाग TOP प्रभारी बनाया गया है। बिहार के 4 वरीय पुलिस उपाधीक्षक को ASP को तौर पर प्रोमोशन मिला है। इसकी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है। पद ग्रहण करने की तारीख से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर निर्धारित वेतनमान का लाभ मिलेगा। 4 वरीय पुलिस उपाधीक्षक को ASP बनाया प्रोमोशन जिन लोगों को मिला है, इसमें लॉ एंड ऑर्डर SDPO कृष्ण मुरारी प्रसाद, संजीत कुमार प्रभात, राजकुमार शाह, सुमित कुमार शामिल हैं। SDPO 1 लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद 2013 बैच के पदाधिकारी हैं। इससे पहले नालंदा में पदस्थापित थे। पिछले 2 साल से SDPO 1 लॉ एंड ऑर्डर के पद पर पटना में हैं।
SSP ने पहनाया अशोक स्तंभ का बैच
प्रोमोशन मिलने के बाद शनिवार को SDPO लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद और संजीत कुमार प्रभात पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के दफ्तर पहुंचें। SSP ने दोनों अधिकारियों को अशोक स्तंभ का बैच पहनाया और बधाई दी। प्रोमोशन की खबर मिलने के बाद कोतवाली थानेदार अजय कुमार, बमबम कुमार, अरविंद कुमार निराला मिठाई और बुके लेकर बधाई देने पहुंच गए। इसके बाद बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। पटना जिले के 4 पदाधिकारियों का तबादला इनके अलावा पटना जिले में तैनात 4 पुलिस पदाधिकारीयों का पटना SSP ने तबादला किया है। फतुहा के थानेदार सदानंद शाह को लाइन क्लोज कर दिया गया है। कुमार रौशन को फतुहा का थानेदार बनाया गया है। कमलेश राज को सुलतानगंज थानेदार बनाया गया है। रवि कांत को गुलजारबाग TOP प्रभारी बनाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *