नवादा में उत्पाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बुधौल बस स्टैंड के पास से एक महिंद्रा XUV 500 गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की और शराब तस्कर विशाल कुमार (28) को गिरफ्तार किया। विशाल रोह थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8, ग्राम रोह, नवादा का निवासी है। वाहन की तलाशी लेने पर उसके दरवाजों और लाइट के पास बने गुप्त बॉक्सों से शराब की बोतलें मिलीं। कुल 138 बोतलें बरामद की गईं, जिनमें इंपीरियल ब्लू सुपीरियर ग्रेन व्हिस्की की 375 एमएल की 96 बोतलें और इसी ब्रांड की 750 एमएल की 42 बोतलें शामिल हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 67.5 लीटर है। चालक ने टीम को पीछा करते देख वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की सहायक अवर निरीक्षक दीपक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ बरेब के पास से इस वाहन का पीछा करना शुरू किया। चालक ने टीम को पीछा करते देख वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। उसने गलत लेन में घुसकर भी गाड़ी तेजी से भगाई। अंततः, मेडीस्टार हॉस्पीकेयर अस्पताल, बुधौल बस स्टैंड के पास जाम के कारण वाहन तेजी से पीछे करते समय उत्पाद टीम के वाहन के अगले बाएं हिस्से से टकराकर रुक गया। गाड़ी से उतरकर एक ऑटो में बैठकर भागने लगा वाहन रुकते ही चालक विशाल कुमार गाड़ी से उतरकर एक ऑटो में बैठकर भागने लगा, लेकिन टीम की मुस्तैदी से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि उसे यह गाड़ी हरदिया डैम पर राहुल कुमार नामक व्यक्ति ने दी थी। राहुल ने उसे के.एल.एस. कॉलेज के पास गाड़ी छोड़ने को कहा था और बताया था कि गाड़ी में एक पेटी शराब है। इस काम के लिए विशाल को 3,000 रुपये मिले थे। उत्पाद टीम अब आगे की पूछताछ कर सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस छापामारी दल का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) दीपक कुमार ने किया। नवादा में उत्पाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बुधौल बस स्टैंड के पास से एक महिंद्रा XUV 500 गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की और शराब तस्कर विशाल कुमार (28) को गिरफ्तार किया। विशाल रोह थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8, ग्राम रोह, नवादा का निवासी है। वाहन की तलाशी लेने पर उसके दरवाजों और लाइट के पास बने गुप्त बॉक्सों से शराब की बोतलें मिलीं। कुल 138 बोतलें बरामद की गईं, जिनमें इंपीरियल ब्लू सुपीरियर ग्रेन व्हिस्की की 375 एमएल की 96 बोतलें और इसी ब्रांड की 750 एमएल की 42 बोतलें शामिल हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 67.5 लीटर है। चालक ने टीम को पीछा करते देख वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की सहायक अवर निरीक्षक दीपक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ बरेब के पास से इस वाहन का पीछा करना शुरू किया। चालक ने टीम को पीछा करते देख वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। उसने गलत लेन में घुसकर भी गाड़ी तेजी से भगाई। अंततः, मेडीस्टार हॉस्पीकेयर अस्पताल, बुधौल बस स्टैंड के पास जाम के कारण वाहन तेजी से पीछे करते समय उत्पाद टीम के वाहन के अगले बाएं हिस्से से टकराकर रुक गया। गाड़ी से उतरकर एक ऑटो में बैठकर भागने लगा वाहन रुकते ही चालक विशाल कुमार गाड़ी से उतरकर एक ऑटो में बैठकर भागने लगा, लेकिन टीम की मुस्तैदी से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि उसे यह गाड़ी हरदिया डैम पर राहुल कुमार नामक व्यक्ति ने दी थी। राहुल ने उसे के.एल.एस. कॉलेज के पास गाड़ी छोड़ने को कहा था और बताया था कि गाड़ी में एक पेटी शराब है। इस काम के लिए विशाल को 3,000 रुपये मिले थे। उत्पाद टीम अब आगे की पूछताछ कर सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस छापामारी दल का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) दीपक कुमार ने किया।


