बांका जिले के बाराहाट और चांदन थाना क्षेत्रों में शुक्रवार शाम दो युवतियों ने आत्महत्या कर ली। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामलों की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना बाराहाट थाना क्षेत्र के चंगेरी गांव में हुई। यहां 17 वर्षीय ज्योति कुमारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह देवेंद्र कापरी की बेटी थी। परिजनों के अनुसार, ज्योति आगे पढ़ना चाहती थी, लेकिन परिवार उसकी पढ़ाई बंद कर शादी की तैयारी कर रहा था। इस पारिवारिक दबाव और पढ़ाई छूटने के तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाराहाट थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कमरे में फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या दूसरी घटना चांदन थाना क्षेत्र के बिरनियां पंचायत के भरथनतरी गांव में हुई। यहां 20 वर्षीय आरती कुमारी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह स्वर्गीय मुकेश प्रमाणिक की पुत्री थीं। परिजनों ने बताया कि दोपहर में खाना खिलाने के बाद आरती अपने कमरे में चली गई थी। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से लटका पाया। सूचना मिलने पर चांदन पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चांदन थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच जारी है। इन दोनों घटनाओं से संबंधित परिवारों में दुख का माहौल है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद दोनों गांव में मातम पसरा हुआ है। बांका जिले के बाराहाट और चांदन थाना क्षेत्रों में शुक्रवार शाम दो युवतियों ने आत्महत्या कर ली। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामलों की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना बाराहाट थाना क्षेत्र के चंगेरी गांव में हुई। यहां 17 वर्षीय ज्योति कुमारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह देवेंद्र कापरी की बेटी थी। परिजनों के अनुसार, ज्योति आगे पढ़ना चाहती थी, लेकिन परिवार उसकी पढ़ाई बंद कर शादी की तैयारी कर रहा था। इस पारिवारिक दबाव और पढ़ाई छूटने के तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाराहाट थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कमरे में फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या दूसरी घटना चांदन थाना क्षेत्र के बिरनियां पंचायत के भरथनतरी गांव में हुई। यहां 20 वर्षीय आरती कुमारी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह स्वर्गीय मुकेश प्रमाणिक की पुत्री थीं। परिजनों ने बताया कि दोपहर में खाना खिलाने के बाद आरती अपने कमरे में चली गई थी। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से लटका पाया। सूचना मिलने पर चांदन पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चांदन थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच जारी है। इन दोनों घटनाओं से संबंधित परिवारों में दुख का माहौल है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद दोनों गांव में मातम पसरा हुआ है।


